समंदर किनारे रोमांस करते दिखे गुरु रंधावा और उर्वशी रौतेला, बताया- क्या है ऐक्ट्रेस के घर का पता

उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) और गुरु रंधावा (Guru Randhawa) की कुछ नई रोमांटिक तस्वीरें इंटरनेट पर धमाल मचा रही हैं। इन तस्वीरों में गुरु रंधावा की आगोश में नजर आ रही हैं उर्वशी। पीछे समंदर की लहरों के साथ रोमांस वाली ये तस्वीरें हर दिल पर दस्तक सी दे रही है। यहां बता दें कि मामला प्यार का जरूर है, लेकिन इसका किस्सा दोनों के आनेवाले नए सॉन्ग 'डूब गए' (Doob Gaye on 30th April) से जुड़ा है। इन दिनों उर्वशी रौतेला और गुरु रंधावा की जोड़ी सोशल मीडिया पर जमकर धमाल मचा रही है। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर लाजवाब पोज में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उर्वशी ने लिखा है, 'मेरे घर का पता मेरे शहर का पागलखाना होगा।' फैन्स उर्वशी और रंधावा की इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं। समंदर की लहरों के पास दोनों एक-दूसरे में खोए हुए कुछ और तस्वीरों में नजर आए हैं। हालांकि इन तस्वीरों को उर्वशी ने #WorldEarthDay लिखकर शेयर किया है। पिछले दिनों दोनों की गले लगते हुए कुछ तस्वीरें वायरल हुई थीं। दरअसल, बहुत जल्द उर्वशी और गुरु रंधावा एक गाने में नजर आनेवाले हैं और ये तस्वीरें इसी का प्रमोशनल हिस्सा है। जी हां, इसी 30 अप्रैल को उर्वशी और रंधावा का गाना 'डूब गए' रिलीज़ (Doob Gaye on 30th April ) होनेवाला है। वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी रौतेला जल्द ही फिल्म 'इंस्पेक्टर अविनाश' में नजर आएंगी, जो कि ऐक्शन थ्रिलर फिल्म है। इस फिल्म में उर्वशी रणदीप हुड्डा के साथ नजर आनेवाली हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3v4lIWu

Post a Comment

0 Comments