'कुंडली भाग्य' फेम ईशा आनंद शर्मा ने जुड़वां बेटों को दिया जन्म, तस्वीर शेयर कर बताया क्या रखे हैं नाम

हाल ही ऐक्ट्रेस चारू असोपा () ने एक प्यारी सी बच्ची को जन्म दिया और अब खबर है कि 'कुंडली भाग्य' () में नजर आईं ऐक्ट्रेस ईशा आनंद शर्मा (Isha Anand Sharma twins) भी दो जुड़वां बच्चों की मां बनी हैं। ईशा आनंद ने 29 अक्टूबर को दो जुड़वां बेटों को जन्म दिया। ईशा और उनके पति बेहद खुश हैं। ईशा ने मां बनने के बाद हाल ही हमारे सहयोगी ईटाइम्स से बात की और बताया कि उन्होंने बच्चों का क्या नाम रखा है। ईशा ने बताया कि उन्होंने उनके निकनेम भी सोच लिए हैं। ईशा बोलीं, 'हमने दोनों बेटों के नाम रायन सिंह और जियान सिंह रखा है। घर पर हम उन्हें 'रन' और 'ज़ी' के नाम से बुलाएंगे।' तस्वीरें शेयर कर बताए नाम ईशा ने कहा कि उनकी मां हमेशा चाहती थीं कि उनकी बेटी की एक हैपी और क्यूट फैमिली हो। वह खुश हैं कि अब उनकी मां की आखिरी इच्छा पूरी हो गई है। उन्होंने कहा, 'मेरे दिल में दुनिया भर की मांओं के लिए बहुत इज्जत है। अब मैं जानती हूं कि यह बहुत ही चैलेंजिंग और डिमांडिंग जॉब है। मदरहुड वाकई एक बहुत ही बड़ा गिफ्ट है, जो मेरे दिल के बहुत करीब है।' पढ़ें: 6 महीने बाद वापस लौटेंगी ईशा ईशा आनंद शर्मा ने आगे कहा कि वह फिलहाल अपने बच्चों पर फोकस करना चाहती हैं। ईशा की डिलिवरी ससुराल जम्मू में हुई थी। उन्होंने कहा कि अभी मुंबई वापस लौटने में उन्हें 6 महीने और लग जाएंगे। फरवरी 2020 में की थी कोर्ट मैरिज ईशा आनंद ने इस साल मई में वासदेव सिंह जसरोटिया से गुपचुप शादी की थी। उनके पति पेशे से पायलट हैं। इससे पहले ईशा और वासदेव ने फरवरी 2020 में कोर्ट मैरिज की थी। ईशा और वासदेव की मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की गेट-टुगेदर पार्टी में हुई थी। उससे ठीक पहले ही ईशा का उनके बॉयफ्रेंड से ब्रेकअप हुआ था। धीरे-धीरे ईशा और वासदेव की दोस्ती हो गई और वो एक-दूसरे से प्यार करने लगे। शादी करने से पहले ईशा आनंद शर्मा और वासदेव ने एक-दूसरे को एक साल तक डेट किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BzZApJ

Post a Comment

0 Comments