कटरीना ने 'विजय दीनानाथ चौहान' बन उड़ाए सबके होश, बिग बी बोले- मेरे पेट पर लात मार दी

इस वक्त हर तरफ 'सूर्यवंशी' () छोड़ रही है। कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और रोहित शेट्टी () जहां 'सूर्यवंशी' के लिए हाल ही 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में पहुंचे, वहीं इस हफ्ते दोनों 'कौन बनेगा करोड़पति 13' () में नजर आएंगे। साथ में 'सूर्यवंशी' के लीड हीरो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) भी होंगे। मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें कटरीना, अमिताभ बच्चन का फिल्म 'अग्निपथ' का मशहूर डायलॉग 'नाम विजय दीनानाथ चौहान' बोलती नजर आ रही हैं। कटरीना, अमिताभ की नकल करते हुए पूरा डायलॉग बोलती हैं। अमिताभ भी उनके पीछे-पीछे डायलॉग बोलते हैं। लेकिन बाद में कटरीना जो ट्विस्ट देती हैं, उसे देख अमिताभ उनकी तारीफ किए बिना नहीं रहते। फिर वह कटरीना से कहते हैं, 'क्या बात है मैडम, मेरे पेट पर लात मार दिया।' कटरीना का 'दीनानाथ चौहान' वाला अंदाज देख अक्षय भी हैरान रह जाते हैं और फिर हंस पड़ते हैं। फैन्स को अमिताभ और कटरीना का यह अंदाज बहुत पसंद आ रहा है। दोनों ने कई विज्ञापनों में साथ काम किया है। इसके अलावा कटरीना ने डेब्यू फिल्म 'बूम' में अमिताभ के साथ काम किया था। तब से फैन्स उन्हें ऑनस्क्रीन साथ में देखने के लिए बेताब थे। बात करें 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म में अक्षय और कटरीना के अलावा रणवीर सिंह और अजय देवगन भी नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nJq4QS

Post a Comment

0 Comments