दिवंगत ऐक्टर पुनीत राजकुमार पर किया अपमानजनक पोस्ट, बेंगलुरु पुलिस ने किया गिरफ्तार

की साइबर क्राइम विंग ने सोमवार शाम एक लड़के को गिरफ्तार किया है जिसने दिवंगत कन्नड़ स्टार के बारे में अपमानजनक पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर की थी। पुनीत राजकुमार का हाल में कार्डिएक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था। आरोपी लड़के ने इंस्टाग्राम पर शराब की बोतल के साथ एक अपमानजनक फोटो शेयर किया था। जब आरोपी की पोस्ट वायरल हो गई तो एक पॉलिटिकल पार्टी से संबंधित व्यक्ति ने उसका स्क्रीनशॉट लेकर बेंगलुरु पुलिस को टैग करते हुए ट्वीट किया। इसके तुरंत बाद ही पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पोस्ट न केवल आपत्तिजनक थी बल्कि अपमानजनक भी थी। कई लोगों ने आरोपी और उसके दोस्तों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बता दें कि पुनीत राजकुमार के निधन के बाद राज्य सरकार ने शराब की बिक्री पर रोक लगाने और सिनेमाघरों को बंद करने का आदेश दिया था। इस कारण ही आरोपी ने शराब की बोतल के साथ यह पोस्ट शेयर किया था। आरोपी की पोस्ट पर शिकायत के बाद खुद बेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर कमल पंत ने खुद ट्विटर पर लोगों को जवाब देते हुए बताया कि आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3jYvlTE

Post a Comment

0 Comments