बॉलिवुड के बादशाह 2 नवंबर 2021 को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हर साल शाहरुख के बर्थडे पर उनके फैन्स दूर-दूर से आकर उनके बंगले मन्नत के बाहर इकट्ठे हो जाते हैं और अपने सुपरस्टार का बर्थडे सेलिब्रेट करते हैं। हालांकि इस साल शाहरुख के बंगले के बाहर पुलिस लगी हुई है और उन्होंने किसी भी फैन को मन्नत के सामने इकट्ठे होने से मना कर दिया है। मुंबई के बांद्रा जोन के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार सुबह मीडिया और फैन्स को शाहरुख खान के बंगले के बाहर खड़े होने से रोक दिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके पास शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी का मेसेज आया है। पूजा ने बताया है कि शाहरुख अपने बेटे आर्यन और परिवार के साथ मन्नत में नहीं बल्कि में अपने फार्महाउस पर हैं। वैसे ऐसा अंदाजा पहले ही लगाया जा रहा था कि आर्यन के जमानत पर रिहा होने के बाद शाहरुख का पूरा परिवार उनके अलीबाग के फार्महाउस पर जा सकता है। माना जा रहा है कि दिवाली पर भी शाहरुख का परिवार अलीबाग में ही रहेगा। हालांकि शुक्रवार के दिन यानी दिवाली के अगले ही दिन को हाजिरी देने के लिए एनसीबी के ऑफिस में जाना है। ऐसे में हो सकता है कि दिवाली के दिन परिवार मन्नत में लौट आए। आर्यन खान को ड्रग्स केस में 25 दिन जेल में रहने के बाद जमानत पर रिहा किया गया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mAu0nG
0 Comments