Bigg Boss 15, 2 Nov 2021 Promo: बिग बॉस ने इन 4 सदस्यों को दी बड़ी पावर, मचा हंगामा

'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में दिवाली से एक ऐसा जोरदार धमाका होने वाला है, जो घरवालों के होश उड़ा देगा। इस धमाके में कुछ घरवालों के असली चेहरे भी सामने आ जाएंगे। दरअसल बिग बॉस के घर में कुछ सदस्यों को डायरेक्ट नॉमिनेशन () की पावर मिलने वाली है और यही पावर पूरा गेम पलट देगी। मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें करन कुंद्रा (Karan Kundrra), जय भानुशाली (Jay Bhanushali), तेजस्वी प्रकाश (Tejasswi Prakash) और विशाल कोटियन () को किसी एक सदस्य को डायरेक्ट नॉमिनेट करने की पावर मिलती है। करन कुंद्रा बाकी तीनों से कहते हैं कि अब उनके पास सबसे स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट को नॉमिनेट करने की पावर है। करन कहते हैं कि वो अब नॉमिनेशन के खिलाफ जाएंगे। लेकिन इसी नॉमिनेशन डिस्कशन के दौरान चारों की आपस में बहस हो जाती है। लेकिन अब देखना यह होगा कि इस नॉमिनेशन पावर की गाज घर के किस सदस्य पर गिरेगी और कौन बेघर होने के लिए सीधे-सीधे नॉमिनेट होगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZEVnE6

Post a Comment

0 Comments