बेसब्री से अपनी आने वाली फिल्म 'सूर्यवंशी' के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं। के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में अक्षय लगभग 10 सालों के बाद एक बार फिर के साथ नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अब सिनेमाघरों में दिवाली के मौके पर 5 नवंबर को रिलीज हो रही है। अभी अक्षय सहित पूरी की टीम फिल्म के प्रमोशन में बिजी है। फिल्म के रिलीज होने से पहले अक्षय कुमार ने डायरेक्टर रोहित शेट्टी के साथ एक मजेदार फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। इस तस्वीर में अक्षय और रोहित बाइक पर शोले के जय-वीरू की स्टाइल में नजर आ रहे हैं। अपने पोस्ट में अक्षय ने लिखा, 'हमारा जय-वीरू वाला पल जब रोहित ने कार उड़ाने से ब्रेक लिया लेकिन बेहतरीन ऐक्शन जारी रहा। 5 नवंबर को सिनेमाघरों में सूर्यवंशी देखें।' देखें, अक्षय कुमार की पोस्ट: बता दें कि 'सूर्यवंशी' पहले पिछले साल ही अप्रैल में रिलीज होने वाली थी। कोरोना वायरस के कारण हुए लॉकडाउन और फिर सिनेमाघरों को बंद किए जाने के कारण यह फिल्म लगभग डेढ़ साल बाद अब फाइनली दिवाली के मौके पर रिलीज की जा रही है। फिल्म में अजय देवगन और रणवीर सिंह भी मेहमान भूमिका में नजर आने वाले हैं। फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया गया है जिसे काफी पसंद किया गया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mD2N3U
0 Comments