वीडियोः शाहिद कपूर ने गाया बेसुरा गाना, फैंस बोले- अरे भाई किस लाइन में आ गए आप

बॉलिवुड ऐक्टर शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) अपनी शानदार ऐक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं और अक्सर फनी वीडियोज शेयर करते रहते हैं। शाहिद कपूर ने फिर से एक वीडियो () शेयर किया है। जिसको देखकर आपकी हंसी नहीं रुकेगी। शाहिद कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह बेसुरी आवाज में गाना गाते हुए दिखाई दे रहे हैं और उनका चेहरा काफी फनी लग रहा है। शाहिद कपूर के इस वीडियो पर फैंस जमकर रिऐक्शन दे रहे हैं। शाहिद कपूर के फनी वीडियो पर एक फैन ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'अरे भाई किस लाइन में आ गए आप।' एक अन्य फैन ने लिखा, 'ई का बवाल है।' इस तरह से तमाम फैंस ने शाहिद कपूर के वीडियो पर ऐसे ही कॉमेंट किए हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहिद कपूर आखिरी बार फिल्म 'कबीर सिंह' में नजर आए थे। अब शाहिद कपूर साउथ की सुपरहिट फिल्म 'जर्सी' के रीमेक में दिखाई देंगे। फिल्म में वह एक क्रिकेटर के तौर पर नजर आएंगे। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ उनके पिता पंकज कपूर भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2Pk6FJf

Post a Comment

0 Comments