शनाया कपूर ने शेयर किया बेली डांस वीडियो, कातिलाना मूव्स देखकर फैंस ने बरसाया प्यार

ऐक्टर संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की बेटी शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) के बॉलिवुड डेब्यू की खबर बीते दिनों आई थी। वह फिल्ममेकर करण जौहर (Karan Johar) की नई टैलंट मैनेजमेंट एजेंसी के जरिए ऐक्टिंग में डेब्यू करेंगी। उनकी पहली फिल्म की घोषणा इस साल जुलाई में होगी। वहीं, शनाया कपूर सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियोज और फोटोज शेयर करती रहती हैं। उन्होंने एक बार फिर अपना एक बेली डांस () का वीडियो शेयर किया है। शनाया कपूर ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें वह अपनी बेली डांस ट्रेनर संजना मुथरेजा के साथ बेली डांस करते हुए नजर आ रही हैं। उनके इस वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है। शनाया कपूर के वीडियो पर उनकी मां महीप कपूर के अलावा सोनम कपूर की मां सुनीता कपूर, अनन्या पांडे की मां भावना पांडे सहित तमाम सिलेब्स ने कॉमेंट किए हैं। शनाया कपूर के बॉलिवुड डेब्यू को लेकर करण जौहर ने एक वीडियो शेयर किया था। इसके साथ लिखा था, 'हमारी फैमिली में एक और ब्यूटीफुल एडिशन हुआ है। डीसीए स्क्वॉड में आपका स्वागत है शनाया कपूर। उनका उत्साह और मेहनत गजब की है। हमारे साथ शामिल हों और उन पर अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाएं क्योंकि वह अपनी पहली फिल्म धर्मा प्रॉडक्शंस के साथ इस जुलाई में शुरू करने जा रही हैं।' बताते चलें कि शनाया कपूर ने बॉलिवुड डेब्यू से पहले अपनी कजन जान्हवी कपूर की 'गुंजन सक्सेना- द करगिल गर्ल' में बतौर अस्सिटेंट डायरेक्टर के काम की जिम्मेदारी संभाली थी। यहां से उन्होंने फिल्ममेकिंग की जानकारी हासिल की है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3u8dPPs

Post a Comment

0 Comments