सबा अली खान ने शेयर की इब्राहिम के बचपन की बेहद क्‍यूट तस्‍वीर, लोग बोले- छोटा सैफ

सैफ अली खान (Saif Ali Khan) की बहन सबा अली खान (Saba Ali Khan) सोशल मीडिया पर काफी ऐक्‍टिव रहती हैं। वह अक्‍सर इंस्‍टाग्राम पर फैमिली की अनदेखी तस्‍वीरें शेयर करती हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपने भतीजे और सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान (Ibrahim Ali Khan) के बचपन की एक पिक्‍चर शेयर की जो कि बेहद क्‍यूट है। फोटो में इब्राहिम ब्‍लैक टी-शर्ट में टॉय कार में बैठे हुए दिख रहे हैं मानो किसी को गुस्‍से से देख रहे हों। इस तस्‍वीर को सबा ने ही क्‍लिक किया था। इसे शेयर करते हुए सबा ने कैप्‍शन दिया, 'आइ वंडर... कौन है ये??? मेरे द्वारा क्‍लिक की गई।' लोगों ने किए ऐसे कॉमेंट्सजैसे ही सबा ने तस्‍वीर शेयर की, फैंस ने जल्‍दी से सही अंदाजा लगा लिया। ज्‍यादातर लोगों ने कॉमेंट करते हुए 'इब्राहिम' लिखा तो वहीं कई यूजर्स ने उन्‍हें 'छोटा सैफ' कह डाला। एक फैन ने कॉमेंट किया, 'सैफ की कॉपी इब्राहिम।' सबा अक्‍सर शेयर करती हैं थ्रोबैक तस्‍वीरेंबता दें, सबा अक्‍सर करीना कपूर खान, तैमूर, सैफ, मां शर्मिला टैगोर और दूसरे परिवार के सदस्‍यों के साथ थ्रोबैक तस्‍वीरें शेयर करती रहती हैं। हाल ही में उन्‍होंने सोहा अली खान, करीना, कुणाल खेमू के कई फोटोज शेयर किए थे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nf8gN1

Post a Comment

0 Comments