पायल रोहतगी के खिलाफ FIR दर्ज, महात्मा गांधी और नेहरू पर की थी आपत्तिजनक टिप्पणी

अपनी फिल्मों से ज्यादा विवादित टिप्पणियों के कारण चर्चा में रहने वाली बॉलिवुड ऐक्ट्रेस और मॉडल () एक बार फिर मुश्किलों में घिरती नजर आ रही हैं। पायल के खिलाफ पुणे में आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने के लिए पुलिस में रिपोर्ट () दर्ज कराई गई है। इससे पहले भी विवादित टिप्पणी करने के कारण पायल रोहतगी मुश्किल में फंस चुकी हैं। पायल रोहतगी ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में पायल रोहतगी ने (), (), इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया था। इसके बाद पुणे में पायल रोतगी के खिलाफ इंडियन पीनल कोड की धारा 153 (ए), 500, 505 (2) और 34 के तहत दर्ज कराई गई है। बता दें कि इससे पहले पायल रोहतगी ने साल 2019 में मोतीलाल नेहरू के ऊपर काफी आपत्तिजनक टिप्पणियां की थीं। इसके बाद पायल रोहतगी को गिरफ्तार भी किया गया था और वह कुछ दिन जेल में भी रही थीं। हालांकि बाद में पायल रोहतगी को जमानत पर रिहा कर दिया गया था। इसके अलावा पायल अपनी सोसायटी में गाली-गलौज करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोपों में भी गिरफ्तार हो चुकी हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3zzRUDX

Post a Comment

0 Comments