BTS Video: अभि को खाना खिलाने जेल पहुंची प्रज्ञा, शॉट खत्‍म हुआ तो कर बैठीं मजेदार हरकत

टीवी का सुपरहिट शो 'कुमकुम भाग्य' () के आने वाले एपिसोड में काफी कुछ मजेदार होने वाला है। एक तरफ जहां तनु की वजह से अभि की गिरफ्तारी हो गई है वहीं प्रज्ञा, अभि को निर्दोष साबित करने के लिए पुरजोर कोशिश करने पर लगी हुई है। आपको बता दें कि आने वाले एपिसोड में इस शो के फैन्स को काफी इमोशनल सीन भी देखने को मिलेंगे। लेकिन इसी बीच सृति झा ने एक बेहद मजेदार BTS वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। लॉकअप में अभि को खाना खिलाने पहुंची प्रज्ञा शो की प्रज्ञा यानी सृति झा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह अभि से मिलने लॉकअप में जाती है और उन्हें खाना खिलाती नजर आ रही है। सृति ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'जेल की रोटी खानी पड़ेगी'। लेकिन सृति के इस वीडियो में एक चीज जो सबसे मजेदार है वह यह है कि इस वीडियो के दो पार्ट है। श्रीति झा एंड शब्बीर अहलूवालिया का फनी वीडियो हुआ वायरल कैमरा ऑन होते ही सृति यानी प्रज्ञा, अभि (शब्बीर अहलूवालिया) को खाना खिला रही हैं वहीं कैमरा ऑफ होते ही देखेंगे कि सृति खुद बैठकर खाती रहती हैं और अभि यानी शब्बीर जेल में बैठकर अपने अगले सीन का रिहर्सल कर रहे हैं। प्रज्ञा और अभि का यह यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है और फैन्स खूब रिएक्शन भी दे रहे हैं। वहीं इस वीडियो पर अब तक 90 हजार से ज्यादा व्यूद आ चुके हैं। आपको बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' की टीम फिलहाल गोवा में शूटिंग कर रही है। क्योंकि महाराष्ट्र में इन दिनों लॉकडाउन लगा हुआ है। वहीं शो की लीड ऐक्ट्रेस सृति झा सेट पर मजे करते हुए वीडियो शेयर करती रहती हैं। ऐक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटो और वीडियो फैन्स के बीच शेयर करती रहती हैं। आपको बता दें कि 'कुमकुम भाग्य' ने टीवी पर 7 साल पूरे कर लिये है। शो की पूरी टीम ने 7 अप्रैल को इसकी 7वीं सालगिरह मनाई।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3nlnKz2

Post a Comment

0 Comments