Video: दिशा परमार संग रोमांटिक हुए राहुल वैद्य, डांस करते हुए करने लगे KISS

बिग बॉस 14 (Bigg Boss 14) के फाइनलिस्ट राहुल वैद्य () अपनी गर्लफ्रेंड दिशा परमार के साथ समय बिताने का मौका नहीं गंवाते हैं। दोनों की बॉन्डिंग भी फैन्स को काफी पसंद है। हाल ही में दोनों का एक म्यूजिक वीडियो रिलीज हुआ है जिसका नाम है 'माधन्या' है। इस म्यूजिक वीडियो को लोगों से काफी प्यार भी मिल रहा है। अब राहुल ने दिशा के साथ बेहद रोमांटिक वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों रोमांस करते हुए 'किस' करते हुए नजर आ रहे हैं। राहुल वैद्य और दिशा परमार का रोमांटिक वीडियो वीडियो में राहुल और दिशा का रोमांस देखने लायक है। साथ ही वीडियो में राहुल डांस करते हुए घुटने पर बैठ जाते हैं और दिशा के सामने अपने प्यार का इजहार करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के बैकग्राउंड सिंगर का हाल ही में रिलीज हुआ गाना 'माधन्या' बज रहा है। इस गाने की धून पर राहुल-दिशा रोमांटिक स्टेप फॉलो करते हुए दिख रहे हैं। राहुल इस वीडियो में दिशा के लिए घुटनों के बल बैठे नजर आए और इसके अंत में उन्हें माथे पर किस करते दिख रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए राहुल ने कैप्शन में लिखा, रियल के साथ रील तक। बिग बॉस 14 के घर से बाहर आने के बाद ही राहुल ने बताया था कि वह जल्द ही दिशा के साथ शादी में बंधेंगे। राहुल ने इंटरव्यू में शादी को लेकर किया था ये खुलासा ETimes टीवी से खास बातचीत में राहुल कहा था कि हम दोनों एक सही तारीख का इंतजार कर रहे हैं। तीन से चार महीनों के अंदर हम शादी कर लेंगे। राहुल अपनी शादी को लेकर बताते हैं कि मैं और दिशा दोनों शांत लोग हैं। हमें ज्यादा शोर पसंद नहीं है। इसलिए हम दोनों जब भी शादी करेंगे तो सारे फंक्शन बेहद सिंपल तरीके से करेंगे। और बाद में अपने दोस्तों को एक पार्टी दे देंगे। आपको बता दें कि राहुल जब बिग बॉस 14 के घर में थे तब उन्हें दिशा को लेकर अपने प्यार का एहसास हुआ। और फिर उन्होंने नेशनल टेलीवीज पर अपने प्यार का इजहार किया। बिग बॉस 14 खत्म होने के बाद से ही दोनों शादी करने की योजना बना रहे हैं लेकिन कोरोनावायरस महामारी के फिलहाल इसे कैंसिल कर दिया गया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3dO06Ip

Post a Comment

0 Comments