बॉलिवुड के पॉप्युलर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) का नया गाना 'वफा ना रास आए' (Wafa Na Raas Aayee) शुक्रवार, 23 अप्रैल को रिलीज हो गया। इस गाने ने रिलीज के कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। महज 3 घंटे में गाने को 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। मीत ब्रदर्स के संगीत से सजे इस गाने में हिमांश कोहली (Himansh Kohli) के साथ आरुषि निशंक (Arushi Nishank) नजर आ रही हैं। आरुषि की खूबसूरती ने हर किसी को पहली नजर में ही दीवाना बना दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरुष निशंक कौन है? आरुषि का राजनीति की दुनिया से नाता है। जी हां, वह देश के शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal) की बेटी हैं।बॉलिवुड के पॉप्युलर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) का नया गाना 'वफा ना रास आए' (Wafa Na Raas Aayee) रिलीज हो गया। गाने में हिमांश कोहली (Himansh Kohli) के साथ आरुषि निशंक (Arushi Nishank) हैं। क्या आप जानते हैं आरुषि निशंक शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal) की बेटी हैं।

बॉलिवुड के पॉप्युलर सिंगर जुबिन नौटियाल (Jubin Nautiyal) का नया गाना 'वफा ना रास आए' (Wafa Na Raas Aayee) शुक्रवार, 23 अप्रैल को रिलीज हो गया। इस गाने ने रिलीज के कुछ ही घंटों में यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। महज 3 घंटे में गाने को 1 मिलियन से अधिक व्यूज मिल गए हैं। मीत ब्रदर्स के संगीत से सजे इस गाने में हिमांश कोहली (Himansh Kohli) के साथ आरुषि निशंक (Arushi Nishank) नजर आ रही हैं। आरुषि की खूबसूरती ने हर किसी को पहली नजर में ही दीवाना बना दिया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आरुष निशंक कौन है? आरुषि का राजनीति की दुनिया से नाता है। जी हां, वह देश के शिक्षामंत्री रमेश पोखरियाल निशंक (Ramesh Pokhriyal) की बेटी हैं।
बीते महीने भी चर्चा में थीं आरुषि

आरुषि निशंक अभी बीते महीने मार्च में ही तब चर्चा में आई थीं, जब उनके तार बॉलिवुड से जुड़े थे। 'बार्बी डॉल' जैसी दिखने वाली आरुषि बॉलिवुड में 'तारिणी' फिल्म से बतौर प्रड्यूसर डेब्यू कर रही हैं। लेकिन इससे पहले अब वह जुबिन नौटियाल के गाने में अपनी खूबसूरती को लेकर दुनिया को दीवाना बना रही हैं।
क्लासिकल डांस भी है आरुषि

आरुषि निशंक 34 साल की हैं। उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों में पली-बढ़ी आरुषि वह एक क्लासिकल डांसर और पर्यावरणविद भी हैं।
प्रड्यूस कर चुकी हैं एक रीजनल फिल्म

उत्तराखंड के कोटद्वार में 17 सितंबर 1986 को आरुषि का जन्म हुआ। लाइट्स-कैमरा और ऐक्शन की दुनिया से आरुषि का पुराना नाता है। साल 2018 में आरुषि ने एक क्षेत्रीय फिल्म 'मेजर निराला' भी प्रड्यूस की थी। यह फिल्म उनके पिता रमेश पोखरियाल निशंक के उपन्यास पर आधारित है।
बॉलिवुड में डेब्यू के लिए चुनी है ये कहानी

जुबिन नौटियाल के गाने में ऐक्टिंग का यह आरुषि का पहला मौका है। हालांकि, वह जिस बॉलिवुड फिल्म 'तारिणी' को प्रड्यूस कर रही हैं, वह भारतीय नौसेना के 6 जांबाज अफसरों की कहानी है। टी-सीरीज के बैनर तले बन रही है यह फिल्म ऐसी भारतीय महिला नौसैनिक अधिकारियों की ऐतिहासिक यात्रा है, जिन्होंने समंदर में तूफान का सामना किया। 254 दिनों में इन छह अधिकारियों ने 21,600 समुद्री मील की यात्रा की, वो भी 55 फीट की नौका INS तारिणी में।
'प्राइड ऑफ उत्तराखंड' का मिला है सम्मान

आरुषि ने कैम्ब्रिज अस्सेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन से पोस्ट ग्रेजुएशन में डिप्लोमा किया है। साल 2017 में आरुषि को 'प्राइड ऑफ उत्तराखंड' सम्मान भी मिला है। बचपन से ही डांस का शौक रखने वाली आरुषि ने बिरजू महाराज से क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग ली है।
कोरियोग्राफर और मेडिकल कॉलेज की चेयरपर्सन

आरुषि डांसर है, फिल्म प्रड्यूस कर रही हैं। म्यूजिक वीडियो में ऐक्टिंग भी कर रही हैं। लेकिन इसके साथ ही वह एक कोरियोग्राफर भी हैं। उन्होंने 'गंगा अवतरण' पर एक डांस कोरियोग्राफ किया है, जो खासा मशहूर है। आरुषि फिलहाल हिमालयन आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज ऐंड हॉस्पिटल, देहरादून की चेयरमैन हैं।
2015 में अभिनव पंत से की शादी

आरुषि निशंक शादीशुदा है। उन्होंने 24 जनवरी 2015 को अभिनव पंत से शादी की। शादी के बाद से वह गंगा निर्मलीकरण अभियान का भी हिस्सा रही हैं।
टॉप 20 ग्लोबल वुमन का सम्मान

आरुषि क्लासिकल डांस में कथक नृत्य करती हैं। बीते साल 2020 में 'टॉप 20 ग्लोबल वुमन अवॉर्ड' से भी आरुषि को नवाजा गया है। पर्यावरणविद के तौर पर आरुषि को यह सम्मान शिकागो में दिया गया।
कोरोना से लड़ाई: खादी का मास्क बनाकर बांटा

कोरोना संक्रमण और लॉकडाउन के दौरान भी आरुषि ने लोगों की आगे बढ़कर खूब मदद की है। वह बीते साल उस वक्त भी चर्चा में आई थीं, जब उन्होंने खादी के कपड़े से मास्क बनाकर लोगों में बांटे थे। तब पिता रमेश पोखरियाल से इस बाबत ट्वीट कर बेटी पर गर्व जताया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3tLhmDy
0 Comments