फिल्म '' से मशहूर हुए ऐक्टर () पिछले काफी समय से मॉडल और ऐक्ट्रेस () के साथ रिलेशनशिप में हैं। लगता है कि अब यह कपल अपने रिलेशनशिप को अगली स्टेज पर ले जा रहा है। कुछ न्यूज रिपोर्ट की मानें तो जल्द ही आदित्य और अनुष्का शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि इसके लिए तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। खबरों की माने तो अनुष्का और आदित्य की शादी 21 नवंबर को होने जा रही है। कहा जा रहा है कि शादी के लिए दूल्हा-दुलहन के कपड़े तैयार हो गए हैं और दोनों की फैमिली भी शादी की तैयारियों में लग गई है। आदित्य और अनुष्का की यह शादी पूरे कोविड प्रोटोकॉल्स को ध्यान में रखकर की जाएगी। अभी पता नहीं चला है कि यह शादी कहां होने वाली है। आदित्य और अनुष्का की मुलाकात लगभग 4 साल पहले हुई थी। आदित्य ने बॉम्बे टाइम्स को दिए एक इंटरव्यू में बताया था कि वह एक फंक्शन में गए थे जिसे अनुष्का की फैमिली ने होस्ट किया था। तभी इन दोनों की पहली मुलाकात हुई थी। इसके बाद कुछ ही समय बाद दोनों रिलेशनशिप में आ गए। इसी साल आदित्य अपने नए घर में भी शिफ्ट हुए हैं। यह घर उसी बिल्डिंग में है जहां अनुष्का अपनी फैमिली के साथ रहती हैं। आदित्य का कहना है कि उनकी मां और परिवार भी अनुष्का को काफी पसंद करते हैं। अब देखना है कि इन लव बर्ड्स की शादी कब और कहां होती है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lMhoYW
0 Comments