रोहित शेट्टी () के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 11' () का फिनाले इस वीकेंड होगा, लेकिन चर्चा है कि विनर का नाम पहले ही आउट हो चुका है। कहा जा रहा है कि ऐक्टर अर्जुन बिजलानी ने 'खतरों के खिलाड़ी 11' जीत () लिया है। इसके बाद से लोग सोशल मीडिया पर अर्जुन बिजलानी को बधाइयां दे रहे हैं। दरअसल फिल्म और टीवी क्रिटिक सलील कुमार संद ने ट्विटर पर हाल ही 'खतरों के खिलाड़ी 11' के सेट से अर्जुन बिजलानी की तस्वीर शेयर की है। तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा है, 'खतरों के खिलाड़ी 11...अर्जुन बिजलानी ने ट्रॉफी जीती। बधाइयां। #kkk11finale' अर्जुन बिजलानी ने किया कन्फर्म? देखते ही देखते यह ट्वीट वायरल हो रहा है और फैन्स अर्जुन बिजलानी को बधाइयां दे रहे हैं। अर्जुन बिजलानी ने भी इस वायरल पोस्ट को ट्विटर पर लाइक किया, जिसे फैन्स इस बात का कन्फर्मेशन मान रहे हैं कि अर्जुन 'KKK 11' के विनर हैं। अर्जुन बिजलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'खतरों के खिलाड़ी 11' के फिनाले शूट से कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरों पर भी कॉमेंट बॉक्स में लोग शुभकामनाएं दे रहे हैं। रिद्धि डोगरा के कॉमेंट से भी कयास तेज अर्जुन बिजलानी की एक तस्वीर पर ऐक्ट्रेस रिद्धि डोगरा ने congratulations?! लिखा है, जिसे देख फैन्स को भरोसा हो गया है कि 11वां सीजन अर्जुन बिजलानी ने ही जीता है। हालांकि ्अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। 25-26 सितंबर को 'खतरों के खिलाड़ी 11' का फिनाले 'खतरों के खिलाड़ी 11' का ग्रैंड फिनाले 25 और 26 सितंबर को कलर्स चैनल पर रात 9:30 बजे टेलिकास्ट किया जाएगा। ट्रॉफी के लिए फिनाले में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स हैं, जिनमें अर्जुन बिजलानी, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी का नाम शामिल है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिनाले से पहले इनमें से 2 कंटेस्टेंट्स को इविक्ट कर दिया जाएगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hRvozu
0 Comments