शनाया कपूर की पहली ऐड फिल्म का लोगों ने खूब उड़ाया मजाक, करण जौहर हो रहे हैं ट्रोल

बॉलिवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिजम () का मुद्दा चर्चा में आ गया। इस मुद्दे पर सबसे ज्यादा () को निशाने पर लिया गया। करण जौहर पर यह आरोप लगता है कि वह केवल स्टारकिड्स को आगे बढ़ाते हैं। अब करण जौहर जल्द ही संजय कपूर की बेटी (Shanaya Kapoor) को लॉन्च करने जा रहे हैं। इस बीच फिल्म के आने से पहले शनाया का एक ऐड () सोशल मीडिया पर सामने आया है जिस पर करण जौहर को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। शनाया के इस विज्ञापन का लोग जमकर मजाक उड़ा रहे हैं। धर्मा प्रॉडक्शंस के बैनर तले डेब्यू करने जा रहीं शनाया के इस ऐड पर लोग उन्हें दूसरी अनन्या पांडे कहकर उनका मजाक उड़ा रहे हैं और करण जौहर पर नाराजगी जता रहे हैं। काफी लोगों ने शनाया को ओवरऐक्टिंग करने वाली बताया है और कहा है कि वह अनन्या पांडे की तरह डायलॉग बोल रही हैं। देखें, और कुछ यूजर्स के कॉमेंट्स: बता दें कि अनन्या पांडे और जान्हवी कपूर को भी करण जौहर ने ही अपने प्रॉडक्शन तले लॉन्च किया था। दोनों ही ऐक्ट्रेस ऐक्टिंग के मामले में अभी तक खुद को साबित नहीं कर सकी हैं। शनाया के बारे में भी लोग ऐसी ही बातें बोल रहे हैं। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शनाया की खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं और उम्मीद जता रहे हैं कि वक्त के साथ वह बेहतर हो जाएंगी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3gPOOEz

Post a Comment

0 Comments