बॉलिवुड की मशहूर कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान कोविड-19 पॉजिटिव ( Covid-19 Positive) पाई गई हैं। बीते दिनों डायरेक्टर रूमी जाफरी () कोरोना संक्रमित हुए थे। हाल के दिनों में बॉलिवुड में संक्रमण का यह दूसरा मामला है। ऐसे में तीसरी लहर की सुगबुगाहट और आशंकाओं के बीच फराह खान के संक्रमण की खबर परेशान करने वाली है। फराह इन दिनों टीवी पर एक कॉमेडी शो में जज की भूमिका भी निभा रही हैं। ऐसे में खबर है कि उनकी जगह अब मीका सिंह (Mika Singh) को गेस्ट जज के तौर पर शो में शामिल किया गया है। 'सुपर डांसर 4' और 'केबीसी 13' में गई थीं फराहफराह खान अभी कुछ दिन पहले ही शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के डांस रिएलिटी शो ‘सुपर डांसर 4’ (Super Dancer 4) के सेट पर शूटिंग के लिए पहुंची थीं। इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) के साथ ‘कौन बनेगा करोड़पति 13’ के लिए भी एक स्पेशल एपिसोड की शूटिंग की है। ऐसे में फराह के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर कई सिलेब्रिटीज के लिए चिंता का सबब बन सकती है। फराह ने अपने कोविड पॉजिटिव होने की खबर खुद इंस्टाग्राम पर दी है। फराह ने इंस्टाग्राम पर क्या लिखा अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में फराह ने हैरानी जताते हुए लिखा है, 'मुझे आश्चर्य हो रहा है कि यह हुआ है, क्योंकि मैंने अपना काला टीका नहीं लगाया था। मैंने दोनों वैक्सीन लगवा ली और दो वैक्सीन लगवा चुके लोगों के साथ ही शूटिंग भी कर रही हूं। फिर भी मैं कोविड पॉजिटिव पाई गई हूं। मैंने उन सभी लोगों को खबर दे दी है, जो मेरे संपर्क में आए हैं। यदि फिर भी मैं किसी को भूल रही हूं तो प्लीज अपना टेस्ट जरूर करवा लें। उम्मीद है मैं जल्द ठीक हो जाऊंगी।' फराह की जगह शो के जज बने मीका सिंहबहरहाल, इस बीच 'ज़ी कॉमेडी शो' के अपकमिंग एपिसोड में फराह खान की जगह सिंगर मीका सिंह को जज की भूमिका दी गई है। फराह खान ने डबल वैक्सिनेशन के एक महीने बाद कॉमेडी शो की शूटिंग शुरू की थी।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38uQazV
0 Comments