बॉलिवुड की पहली फीमेल स्टार कही जाने वाली () भले ही इस दुनिया से चली गई हों मगर उनके फैन्स उन्हें अभी तक नहीं भूले हैं। श्रीदेवी की फैन फॉलोइंग केवल हिंदुस्तान ही नहीं बल्कि बॉर्डर के उस पार पाकिस्तान में भी अच्छी-खासी है। अब श्रीदेवी की एक पाकिस्तानी फैन ने उनके गाने पर रील्स वीडियो बनाया है। यह फैन और कोई नहीं बल्कि पाकिस्तान की मशहूर ऐक्ट्रेस () हैं। आयजा ने श्रीदेवी की सुपरहिट फिल्म '' () के मशहूर गाने 'मेरे हाथों में नौ नौ चूड़ियां हैं' पर यह रील्स वीडियो बनाया है। आयजा के इस वीडियो () को पाकिस्तान ही नहीं बल्कि भारत में भी काफी पसंद किया जा रहा है। इस वीडियो में आयजा लाल रंग की ट्रडिशनल ड्रेस में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। देखें, आयजा का यह वीडियो: बता दें कि यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'चांदनी' साल 1989 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में श्रीदेवी के साथ ऋषि कपूर और विनोद खन्ना मुख्य भूमिकाओं में थे। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया था। गौरतलब है कि श्रीदेवी का निधन 2018 में दुबई में बाथटब में डूबने के कारण हो गया था। आखिरी बार श्रीदेवी फिल्म 'मॉम' में नजर आई थीं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3CA5Wqi
0 Comments