Bigg Boss 15, 20 Oct Promo: बिग बॉस का तगड़ा झटका, मुख्य घर के लिए चुकानी होगी यह कीमत

'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) के हाल ही के एपिसोड में तीन बड़े झटके देने के बाद बिग बॉस अब एक और शॉकिंग ट्विस्ट ले आए। बिग बॉस ने सभी मुख्य घरवालों को सजा देते हुए उन्हें जंगलवासी बना दिया था और कहा था कि अब कोई मुख्य घर का वासी नहीं होगा और सभी जंगलवासी होंगे। लेकिन बिग बॉस ने उन्हें घर में वापस जाने का एक मौका देते हैं। पर यह मौका इतना महंगा है कि सुनते ही सबके पैरों तले जमीन खिसक जाती है। बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि अगर मुख्य घर में जाना है तो इसके लिए शो की प्राइज मनी से (Bigg Boss 15, 20 Oct promo) 5 लाख रुपये काटे जाएंगे। यह सुनकर जय भानुशाली () कहते हैं कि वह नहीं चाहते कि प्राइज मनी से पैसा कटे और इसलिए वह किसी को भी टास्क जीतने नहीं देंगे। पढ़ें: लेकिन जैसे ही टास्क शुरू होता है, सारे कंटेस्टेंट्स परफॉर्म करने के लिए कूद पड़ते हैं। इसी दौरान प्रतीक सहजपाल (Pratik Sehajpal) और करन कुंद्रा () की लड़ाई हो जाती है। चूंकि इस टास्क में तेजस्वी प्रकाश, करन की टीम में होती हैं, इसलिए वह प्रतीक से उलझ जाती हैं और कहती हैं, 'छूना नहीं इसको, वर्ना अगली बार में चढ़ जाऊंगी तेरे पे।' जय भानुशाली, तेजस्वी पर भड़क उठते हैं और कहते हैं कि वह करन की टीम में हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि वह गलत चीज का भी साथ दें। कुल मिलाकर इस टास्क के दौरान बिग बॉस के घर में कई समीकरण बदलने वाले हैं और कई दोस्तियां टूटने वाली हैं। देखना यह होगा कि करन और तेजस्वी की जोड़ी, मुख्य घर में एंट्री पाने के लिए क्या-क्या करते हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3lVFzFC

Post a Comment

0 Comments