राकेश बापट (Raqesh Bapat) के फैन्स के लिए एक बुरी खबर है। 'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15 ) में पहुंचे वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट राकेश बापट को हॉस्पिटलाइज़ करवाया गया है। हेल्थ से जुड़ी परेशानी के बाद उन्हें फौरन हॉस्पिटल ले जाया गया। 'बिग बॉस ओटीटी' के कंटेस्टेंट राकेश बापट की हाल ही में 'बिग बॉस 15' के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई थी। 'बिग बॉस 15' में राकेश बापट की एंट्री को लेकर केवल उनके फैन्स ही नहीं बल्कि शमिता शेट्टी के फैन्स भी काफी खुश थे। दरअसल बीती रात उन्हें किडनी में स्टोन की वजह से दर्द हुआ और उन्हें आनन-फानन में हॉस्पिटलाइज करवाया गया। इस खबर के बाद से ही राकेश के फैन्स उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। पिछले दिनों राकेश की एंट्री के बाद शमिता शेट्टी काफी इमोशनल हो गई थीं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' में शमिता और राकेश बापट की जोड़ी की बॉन्डिंग लोगों को काफी पसंद आई थी। 'बिग बॉस 15' में भी दोनों का रोमांस अभी-अभी शुरू ही हुआ था। दोनों के कैंडल लाइट डिनर डेट की फैन्स के बीच खूब चर्चा है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3079Ucr
0 Comments