Bigg Boss 15: डिनर डेट पर शमिता- राकेश बापट का रोमांटिक डांस, एक-दूसरे को किया किस

शमिता शेट्टी () और राकेश बापट () को बिग बॉस ने डिनर डेट (Raqesh Shamita's dinner date) के रूप में एक क्यूट सरप्राइज दिया। बिग बॉस ने घर में शमिता और राकेश के लिए खास तौर पर इंतजाम किया और डिनर के लिए डिश बनाने की जिम्मेदारी विशाल कोटियन व जय भानुशाली (Jay Bhanushali) को दी गई। शमिता उस वक्त शर्म से लाल हो गईं, जब बिग बॉस ने उनके और राकेश के लिए 'इश्क वाला लव' सॉन्ग प्ले किया। उस सॉन्ग पर राकेश और शमिता ने बेहद रोमांटिक कपल डांस किया और एक-दूसरे को किस भी किया। शमिता और राकेश की पहली मुलाकात 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में हुई थी और उसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे। हालांकि उन्होंने अपने रिलेशनशिप को पब्लिकली जाहिर करने में थोड़ा वक्त लिया। शमिता की जब 'बिग बॉस 15' में एंट्र्री हुई तो उन्हें और राकेश को एक-दूसरे के लिए और ज्यादा प्यार और स्टॉन्ग बॉन्ड फील हुआ। फैन्स भी शमिता और राकेश की जोड़ी को पसंद करते हैं और उन्हें प्यार से 'ShaRa' बुलाते हैं। फैन्स ही नहीं, राकेश बापट की एक्स-वाइफ रिद्धि डोगरा (Ridhi Dogra) को भी उनकी और शमिता की जोड़ी पसंद है। हाल ही उन्होंने राकेश और शमिता के 'बिग बॉस 15' में इमोशनल रीयूनियन पर रिऐक्ट करते हुए अच्छी तरह गेम खेलने की सलाह दी थी।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3Fg0kTx

Post a Comment

0 Comments