जान्हवी कपूर ( ) ने Hello मैगज़ीन की कवर स्टार के रूप में नजर आई हैं। उन्होंने इस मैगज़ीन के लिए काफी स्टनिंग फोटोशूट कराया है। जान्हवी ने अपने इस शानदार फोटोशूट की कुछ ग्लैमरस तस्वीरें शेयर की हैं। इसके अलावा जान्हवी ने इस फोटोशूट का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया है जिसमें वह काफी दिलकश नजर आ रही हैं। जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर अपनी ये झलकियां अपने फैन्स के साथ भी पोस्ट की हैं। जान्हवी ने यह फोटोशूट मैगज़ीन के नवंबर अंक के लिए कराया है, जिसमें वह अब तक के अपने सबसे खूबसूरत अंदाज में नजर आई हैं। हलो मैगज़ीन ने भी जान्हवी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर पोस्ट की हैं और उनकी तारीफ में- चार्मिंग, खूबसूरत, फनी, जबरदस्त टैलंटेड बताया है। इस मैगज़ीन में उनकी कई सारी बातें हैं, जिसके बारे में शायद इससे पहले उनके फैन्स को पता न हो। उनसे इस इंटरव्यू में पूछा गया कि अगर वह ऐक्टिंग के करियर में नहीं होतीं तो क्या करती होतीं? इसपर जान्हवी ने बिना रुके जवाब दिया कि वह पोएट तो बिल्कुल नहीं होतीं। जान्हवी ने कई अलग अंदाज में इस मैगज़ीन के लिए फोटोशूट कराया है। फोटोशूट वाली कुछ तस्वीरों में जान्हवी मनीष मल्होत्रा के साथ नजर आ रही हैं। ऐसा नहीं है कि जान्हवी ने हलो मैगज़ीन के लिए पहली बार फोटोशूट कराया हो। इससे पहले फरवरी 2019 में जान्हवी ने इस मगजीन के लिए काफी शानदार फोटोशूट कराया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3GYJWIu
0 Comments