सोशल मीडिया ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां पर तमाम लोगों के सिंगिंग और डासिंग जैसे कई अन्य टैंलेंट को पहचान मिली है। वहीं, सोशल मीडिया पर आए दिन किसी न किसी के वीडियो सामने आते रहते हैं, जिसे बार-बार देखने का मन करता है। अब तीन छोटी लड़कियों का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में तीन लड़कियां () के गाने '' () पर जिस जोश के साथ डांस कर रही है, ये तय है कि वह आपका ध्यान जरूर आकर्षित करेंगी। उदय सिंह के नाम के यूजर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से वीडियो शेयर किया है। उदय सिंह खुद एक डांसर हैं। लड़कियों के डांस वीडियो के लाखों लोग देख चुके हैं। तीनों लड़कियां सलवार कुर्ता पहनकर काफी जोश के साथ करीना कपूर के गाने 'दुपट्टा मेरा' डांस कर रही हैं। इन तीनों लड़कियों का डांस परफॉर्मेंस आपका दिल जीत लेगा। इस वीडियो को खूब लाइक किया जा रहा है और लोग जमकर कॉमेंट भी कर रहे हैं। लड़कियों के डांस वीडियो पर एक यूजर ने कॉमेंट करते हुए लिखा, 'बहुत हार्ड डांस है।' एक यूजर ने लिखा, 'इनको हमेशा ऊपर वाला आगे बढ़ाए।' एक अन्य यूजर ने कॉमेंट किया, 'बहुत प्यारा।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'बहुत बढ़िया।' गाना 'दुपट्टा मेरा' साल 2001 में आई फिल्म 'मुझे कुछ कहना है' का है। इस फिल्म में करीना कपूर, तुषार कपूर और अमरीष पुरी लीड रोल में थे। गाना 'दुपट्टा मेरा' को अनुराधा श्रीराम ने गाया था। वहीं, म्यूजिक अनु मलिक ने दिया था और गाने के लिरिक्स समीर ने लिख थे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qg9fju
0 Comments