() और () रविवार को अपने नए घर के अंडर कंस्ट्रक्शन की प्रोग्रेस को देखने के लिए पहुंचे थे। इस कपल के साथ रणबीर कपूर की मां () भी पहुंची थीं। कपूर परिवार अपने पुराने कृष्णा राज बंगले () को एक शानदार बिल्डिंग में रिनोवेट कर रहा है। सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में कंस्ट्रक्शन साइट पर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर आपस में चर्चा करते दिख रहे हैं। ऐसा पहली बार नहीं है जब तीनों कंस्ट्रक्शन साइट पर प्रोग्रेस देखने के लिए पहुंच थे। इससे पहले भी आलिया भट्ट, रणबीर कपूर और नीतू कपूर एक साथ कंस्ट्रक्शन साइट पर नजर आ चुके हैं। बांद्रा में स्थिति कपूर बंगला रणबीर कपूर का नया घर होगा। ये बंगला कपूर परिवार में सभी कि दिलों में खास जगह रखता है। ऋषि कपूर के अंतिम सांस लेने से पहले वह कंस्ट्रक्शन साइट पर प्रोग्रेस देखने के लिए आते रहते थे। बीते दिनों हमारे सहयोगी ईटाइम्स ने बताया था कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी इस साल नहीं होने जा रही है। इस कपल के एक नजदीकी सूत्र ने बताया है कि दोनों शादी तो करना चाहते हैं मगर यह इस साल शायद नहीं हो पाएगी। सूत्र ने बताया, 'आलिया भट्ट और रणबीर कपूर के पास अपनी शादी के शानदार प्लान हैं और इसलिए वह इसमें जल्दबाजी नहीं करना चाहते हैं। वे अपनी शादी की प्लानिंग लंबे समय से कर रहे हैं।' वर्क फ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट डायरेक्टर अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय, नागार्जुन अक्किनेनी और डिंपल कपाड़िया भी हैं। इसके अलावा आलिया भट्ट 'तख्त', 'आरआरआर', 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' और 'जी ले जरा' फिल्मों में काम करती दिखाई देंगी। वहीं, रणबीर कपूर फिल्म 'शमशेरा' और फिल्म 'एनिमल' में भी काम करते दिखाई देंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3qnQFFU
0 Comments