ऐक्ट्रेस अर्चना पूरन सिंह (Archana Puran Singh) इन दिनों अपने फनी वीडियोज को लेकर जबरदस्त चर्चा बटोर रही हैं। आए दिन वह कभी '' () के फनी बीटीएस वीडियो शेयर करती हैं तो कभी अपने घर के मजेदार वीडियो। अब उन्होंने कपिल के शो का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह कृष्णा अभिषेक () को जोर की लात मारती नजर आ रही हैं। वीडियो में अर्चना पूरन सिंह 'द कपिल शर्मा शो' के सेट पर सब्जी के ठेले पर बैठी हैं, तभी कृष्णा अभिषेक, ऐक्टर धर्मेंद्र की मिमिक्री करते हुए वहां आते हैं और अर्चना की तारीफ करने लगते हैं। वह कहते हैं, 'क्या लग रही हैं आप। मैंने आपको पहचाना ही नहीं। मुझे लगा पालक की गठिया पड़ी हुई है। ये पर्दा (अर्चना पूरन सिंह के कपड़े) जरा मुझे देंगी? मुझे क्रोमा शूट करना है।' यह सुनकर अर्चना, कृष्णा को आगे आने को कहती हैं और फिर उन्हें पीछे से जोर से लात मारती हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है और फैन्स अर्चना व कृष्णा की केमिस्ट्री की काफी तारीफें कर रहे हैं। हाल ही अर्चना पूरन सिंह का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था, जिसमें वह ड्रेसिंग मिरर के सामने हेयर कट कर रही थीं और उनके बेटे ने चुपके से वीडियो बना लिया था। बेटे की उस हरकत को देख अर्चना ने उन्हें जोर का थप्पड़ मारा था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31e8xZr
0 Comments