सलमान खान भी हुए श्वेता तिवारी की बेटी पलक के मुरीद, वीडियो शेयर कर की जमकर तारीफ

ऐसा लग रहा है कि सलमान खान (Salman Khan) भी श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक (Palak Tiwari) के शानदार परफॉर्मेंस के मुरीद हो गए हैं। सलमान खान ने पलक के डेब्यू सॉन्ग का वीडियो शेयर कर उनके तड़कते-भड़कते अंदाज़ की तारीफ की है। श्वेता तिवारी की बेटी पलक का पहला म्यूजिक वीडियो हाल ही में रिलीज़ हुआ है, जिसमें वह पंजाब और बॉलिवुड के पॉप्युलर सिंगर हार्डी संधू के साथ 'बिजली बिजली' गाने पर परफॉर्म करती दिखी हैं। इस गाने में वह पलक सुपरवुमन वाले लुक में नजर आ रही हैं। पलक के इस गाने को श्वेता तिवारी के सभी फ्रेंड्स से जमकर तारीफें मिली हैं, जिसमें सलमान खान भी शामिल हैं। सलमान खान ने पलक और हार्डी संधू के इस पहले म्यूज़िक वीडियो की तारीफ करते हुए उन्हें बधाई दी है। पलक ने भी सलमान खान के इस पोस्ट को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है और लिखा है- थैंक यू वेरी मच, थैंक यू सो मच सर। बता दें कि पलक और हार्डी संधू के इस म्यूजिक वीडियो को अब तक करीब 9 मिलियन व्यूज़ मिल चुके हैं। बता दें कि पलक इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म 'रोज़ी: द सैफ्रॉन चैप्टर' को लेकर चर्चा में हैं, जो अगले साल 14 जनवरी को रिलीज़ हो रही है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3buPQCE

Post a Comment

0 Comments