बॉलिवुड पर इस समय का बुखार चढ़ा हुआ है। ज्यादातर ऐक्टर्स अपने हैलोवीन लुक्स सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। इस बीच ने भी रविवार के दिन अपने घर पर शानदार हैलोवीन पार्टी रखी। इस दौरान सनी लियोनी पूरे परिवार और दोस्तों के साथ गजब के हैलोवीन लुक्स में नजर आई हैं। सनी ने इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। सनी लियोनी इंस्टाग्राम पर काफी सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें उन्होंने बताया है कि उनके परिवार के सदस्य किस-किस कैरेक्टर में हैलोवीन लुक्स लिए हुए हैं। सनी ने तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा, 'हम वीबर्स और फ्रेंड्स हैं। हैपी हैलोवीन। डैनियल- जोकर, निशा- राया, अशर- ब्लिपी, नोआ- स्केलेटन और मैं मैड हैटर।' देखें, सनी लियोनी की तस्वीरें: परिवार के अलावा सनी ने अपनी कुछ और तस्वीरें दोस्तों के साथ भी शेयर की हैं। इनमें सनी ब्लैक ऐंड वाइट कॉस्ट्यूम में एलिस इन वंडरलैंड की कैरेक्टर मैड हैटर के लुक में नजर आ रही है। देखें, कुछ और तस्वीरें: बता दें कि इससे पहले सनी लियोनी ने अपने नए घर की कई सारी झलक सोशल मीडिया पर शेयर की थीं। सनी लियोनी ने जुलाई में मुंबई में नया घर लिया है। इसके बाद पूरी फैमिली इसमें शिफ्ट हो गई है। सनी लियोनी ने साल 2012 में फिल्म 'जिस्म 2' से बॉलिवुड में डेब्यू किया था। पिछली बार सनी लियोनी वेब सीरीज 'बुलेट्स' में नजर आई थीं। अब जल्द ही वह तमिल फिल्म 'वीरमादेवी' में नजर आने वाली हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3wakwCL
0 Comments