मलाइका अरोड़ा () इस वक्त 'इंडियाज बेस्ट डांसर' () के दूसरे सीजन को जज कर रही हैं, जो हाल ही शुरू हुआ है। इस सीजन को मनीष पॉल () होस्ट कर रहे हैं। मनीष पॉल शो में मलाइका के साथ फ्लर्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। मेकर्स ने आने वाले एपिसोड का एक प्रोमो रिलीज किया है, जिसमें मनीष पॉल, मलाइका को 'हॉट' बोलते हैं और उनकी तारीफ में कुछ ऐसे कॉमेंट कर जाते हैं कि मलाइका कहती हैं- इसको कोई बांधके रखो।' प्रोमो की शुरुआत में मनीष पॉल कहते हैं, 'गरम से याद आया, मलाइका आप क्या कहेंगी?' यह सुनकर मलाइका, मनीष को डेट पर चलने के लिए कहती हैं। इसके बाद मनीष कहते हैं कि मलाइका बेहद हॉट हैं और इसका उनके पास सबूत है। इसके बाद वह स्टेज पर बर्फ का ब्लॉक रखते हैं और कहते हैं कि जिस साइड से मलाइका ने उस बर्फ के टुकड़े को देखा, उधर से वह पिघल गया है। यह सुनते ही गीता कपूर और टेरेंस लुईस जोर-जोर से हंसते हैं। मनीष पॉल यहीं नहीं रुकते। वह मलाइका के लिए एक शायरी बोलते हैं और कहते हैं कि वह 'पटाखा' हैं। मनीष कहते हैं कि जो भी उनके और मलाइका के बीच में आएगा, वह उसे बर्बाद कर देंगे। मनीष की ऐसी लाइनें सुनकर मलाइका के होश उड़ जाते हैं और वह कहती हैं, 'इसको कोई बांधके रखो, मनीष को। या घोड़े पे बिठाके भेज दो बाहर।' इस एपिसोड को इस हफ्ते टेलिकास्ट किया जाएगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3q9hoGd
0 Comments