ड्रग्स केस में फंसे बॉलिवुड सुपरस्टार के बेटे शुक्रवार 5 नवंबर को हाजिरी लगाने के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो () के ऑफिस पहुंचे। आर्यन खान को बॉम्बे हाई कोर्ट से मिली जमानत में यह शर्त रखी गई है कि उन्हें हर शुक्रवार को 11 से 2 बजे के बीच की दफ्तर में हाजिरी लगानी है। आर्यन इसी शर्त के तहत एनसीबी ऑफिस पहुंचे थे। ऐसे में कई लोगों के मन में सवाल आ रहा होगा कि आखिर एनसीबी ऑफिस में क्या किया? लगभग सुबह साढ़े 11 बजे अपने घर मन्नत से निकलने के बाद आर्यन 12 बजे के आसपास एनसीबी के ऑफिस पहुंच गए। इसके बाद आर्यन लगभग 1 घंटे से कुछ ज्यादा समय तक एनसीबी के ऑफिस में ही मौजूद रहे। आर्यन को एनसीबी के ऑफिस में जाकर वहां रजिस्टर में हाजिरी लगानी होगी। इस पूरे समय शाहरुख के साथ उनके वकील मौजूद रहेंगे। एनसीबी के अधिकारी इस दौरान आर्यन से कुछ सवाल भी पूछ सकते हैं लेकिन इनका जवाब देना या न देना आर्यन की मर्जी पर निर्भर है क्योंकि कुछ सवाल आपत्तिजनक भी हो सकते हैं। बता दें कि आर्यन खान 30 अक्टूबर को 1 लाख रुपये के निजी मुचलके पर आर्थर रोड जेल से रिहा किए गए थे। आर्यन खान के साथ ही उनके साथ गिरफ्तार किए गए अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को भी जमानत मिल गई थी। आर्यन खान को एनसीबी ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जाने वाले क्रूज में छापेमारी गिरफ्तार किया गया था। बॉम्बे हाई कोर्ट ने आर्यन खान की जमानत पर कई शर्तें लगाई हैं जिसमें वह बिना इजाजत मुंबई से बाहर नहीं जा सकते हैं और उन्हें अपना पासपोर्ट भी स्पेशल कोर्ट में जमा करना होगा।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31zzYNF
0 Comments