में हर साल सिलेब्रिटीज पूरे धूमधाम से सेलिब्रेट करते हैं। इस मौके पर सिलेब्स खूब पार्टी करते हैं। इस पार्टियों की ग्लैमरस तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल होती हैं। हालांकि पिछले साल जब कोरोना ने पूरी दुनिया में कहर मचाया तो बॉलिवुड की पार्टियों पर भी ब्रेक लग गया। अब लगता है कि इस साल भी बॉलिवुड की दिवाली बिल्कुल फीकी रहने वाली है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बॉलिवुड में बड़ी दिवाली पार्टियां होस्ट करने वाले सिलेब्रिटीज जैसे अनिल कपूर, , एकता कपूर और शिल्पा शेट्टी जैसे कई कलाकार इस साल भी पार्टी नहीं देने के मूड में हैं। कहा जा रहा है कि एकता कपूर अपने खास लोगों के साथ घर पर छोटी पार्टी कर सकती हैं जबकि शिल्पा शेट्टी इस साल अपने पति के पॉर्न केस में फंसने के कारण कोई पार्टी नहीं देंगी। हालांकि मनीष मल्होत्रा और रमेश तौरानी ने ने अपने घर पर पार्टी दी है जिसमें कई बड़े सिलेब्रिटीज शामिल भी हुए हैं। सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी अपने खास लोगों के साथ अपने घर पर पार्टी करेंगी। भी इस बार पार्टी नहीं कर रहे हैं क्योंकि उनके बेटे आर्यन खान ड्रग्स केस में हाल में जेल से रिहा होकर आए हैं। माना जा रहा है कि अमिताभ बच्चन भी केवल अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करेंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3BDFv1N
0 Comments