'तारक मेहता...' के टप्पू और बबीता जी के रोमांटिक फोटो का सच आया सामने, यह रही पूरी तस्वीर

दर्शकों का फेवरेट शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' () पिछले कुछ दिनों से किसी खास वजह से चर्चा में है। 'बबीता जी' (Babitaji) यानी मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) और 'टप्पू' (Tappu) यानी राज अनादकट (Raj Anadkat) के अफेयर की खबरों ने लोगों को खूब हैरान किया है। पिछले दिनों दोनों की एक रोमांटिक तस्वीर सामने आई थी, जिसमें बबीता जी टप्पू का हाथ पकड़े नजर आ रही थीं, लेकिन उस तस्वीर के पीछे का सच कुछ और है जो अब सामने आ चुका है। कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर मुनमुन दत्ता और राज अनादकट की रोमांटिक तस्वीर चर्चा में रही, जिसमें ऐक्ट्रेस को-स्टार का हाथ थामी नजर आ रही थीं। दरअसल यह तस्वीर किसी ने क्रॉप करने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था। वास्तव में इस तस्वीर में एक और शख्स था और वह है 'तारक मेहता...' का गोली यानी कुश शाह। सच यह है कि इस तस्वीर में मुनमुन ने गोली और राज दोनों का हाथ थाम रखा है। बता दें कि अपने अफेयर की खबरें सामने आने के बाद उनकी आलोचना करने वालों पर भड़कते हुए मुनमुन दत्ता ने लंबा-चौड़ा पोस्ट भी किया था। इस नोट में मुनमुन दत्ता ने लिखा, 'सभी आम लोगों के लिए, मुझे आपसे काफी बेहतर उम्मीदें थी मगर आप लोगों ने कॉमेंट सेक्शन में जो गंदगी फैलाई है, कथित पढ़े लिखे लोगों ने भी, उससे पता चलता है कि पता चलता है कि कितने पिछड़ी हुई सोच का समाज हैं हम। केवल आपके मजे के लिए महिलाओं को लगातार उनकी उम्र और संबंधों को लेकर नीचा दिखाया जाता है। फिर भले ही आपके मजे के चक्कर में कोई व्यक्ति मेंटल ब्रेकडाउन की स्थिति में ही क्यों न पहुंच जाए।' उन्होंने आगे लिखा, '13 सालों तक मनोरंजन किया है मगर किसी इज्जत के चिथड़े करने में आपको 13 मिनट भी नहीं लगे। इसलिए अगर अगली बार को डिप्रेशन में चला जाए या आत्महत्या कर ले, उससे पहले रुकें और सोचें कि क्या आपके शब्द किसी आदमी को ऐसे कदम उठाने पर मजबूर तो नहीं कर देंगे। आज मुझे खुद को भारत की बेटी कहने पर शर्म आ रही है।' बता दें कि मुनमुन दत्ता साल 2008 से 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' का हिस्सा हैं, वहीं राज अनादतकट ने 2017 में शो में एंट्री की। उन्होंने शो में ऐक्टर भव्या गांधी को रिप्लेस किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bDvxD9

Post a Comment

0 Comments