विजय सेतुपति और उनकी टीम पर बेंगलुरु एयरपोर्ट पर हमला, अटैक का वीडियो वायरल

साउथ इंडियन फिल्‍मों के सुपरस्‍टार और उनकी टीम पर बेंगलुरु एयरपोर्ट (Bengaluru Airport) पर एक शख्‍स ने हमला () कर दिया। हालांकि इस घटना में कोई आहत नहीं हुआ, लेकिन कड़ी सुरक्षा के बीच इस तरह के हमले से कर कोई हैरान है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। तमिल ऐक्‍टर के फैंस भी अपने सुपरस्‍टार की सलमाती को लेकर हैरान-परेशान नजर आ रहे हैं। पीछे से दौड़ता हुआ आया हमलावरन्‍यूज एजेंसी 'आईएएनएस' से बातचीत में ऐक्‍टर के एक करीबी ने बताया कि घटना बुधवार की है। रिपोर्ट के मुताबिक, विजय सेतुपति कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट पर मौजूद थे, तभी एक अज्ञात शख्‍स पीछे से दौड़ता हुआ आया और उसने ऐक्‍टर पर हमला करने की कोश‍िश की। वायरल हो रहे वीडियो में विजय सेतुपति एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं, जबकि हमलावर पीछे से दौड़ता हुआ उनकी ओर आता दिख रहा है। नशे में था वह शख्‍स, सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ाएजेंसी की रिपोर्ट में कहा गया है कि अज्ञात हमलावर नशे की हालत में था और एयरपोर्ट पर उपद्रव कर रहा था। इस घटना के फौरन बाद सुरक्षाकर्मियों ने हमलावर को पकड़ लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच मामूली बहस भी छिड़ गई। नैशनल अवॉर्ड विनर विजय सेतुपति इस घटना से आहत हैं। हालांकि अभी तक इस महले की कोई पुष्‍ट वजह सामने नहीं आई है। विजय के स्‍टाफ ने दिया था धक्‍का! 'पिंकविला' की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि विजय सेतुपति का एक पर्सनल स्‍टाफ एयरपोर्ट पर ऐक्‍टर के लिए रास्‍ता साफ कर रहा था, इसी दौरान उसने गलती से इस आदमी को धक्का दे दिया। गुस्से में इस अज्ञात शख्‍स ने उनका पीछा किया और मौका देखते हुए पीछे से हमला कर दिया। वीडियो में यह शख्‍स विजय सेतुपति को लात मारता दिख रहा है। बताया जाता है कि सुरक्षाकर्मियों के पकड़ने के बाद उस शख्स ने बाद में माफी मांगी और फिर इस तरह मामला सुलझाया गया। विजय सेतुपति ने इस शख्‍स के ख‍िलाफ किसी तरह की कार्रवाई से इनकार कर दिया है। शाहिद कपूर संग वेब सीरीज विजय सेतुपति हाल ही तापसी पन्‍नू के साथ फिल्‍म 'एनाबेले सेतुपति' में नजर आए। यह फिल्‍म ओटीटी पर रिलीज हुई है। ऐक्‍टर की झोली में इस वक्‍त 'कदैसी विवाहाय', 'विक्रम', विदुथलाई' जैसी फिल्‍में हैं। इसके अलावा वह 'द फैमिली मैन' फेम राज और डीजे की अगली वेब सीरीज में भी नजर आएंगे। इस सीरीज से शाहिद कपूर भी ओटीटी और वेब शोज की दुनिया में डेब्‍यू कर रहे हैं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bEXmef

Post a Comment

0 Comments