अनुपम खेर (Anupam Kher) आज इस उम्र में भी अपनी मां दुलारी (Dulari) के लाडले हैं और वह उन्हें परेशान और खिंचाई करने का कोई मौका नहीं छोड़ते। अनुपम खेर अक्सर बाततीच करते हुए मां का वीडियो शूट किया करते हैं और इस बार भी उन्होंने ऐसा ही किया। इस बार मां ने अनुपम खेर के लिए कुछ ऐसा कह दिया जो शायद उन्होंने सोचा भी नहीं होगा। अनुपम खेर ने यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है, जिसमें उनकी मां दुलारी उन्हें जमकर डांट लगा रही हैं। डांट वह इसलिए लगा रही हैं कि अनुपम खेर उन्हें दुबले नजर आने लगे हैं, उनका पेट अंदर चला गया है, गाल धंस गए हैं। अनुपम पूछते हैं कि क्या वह दुबले हो गए हैं, जिसपर मां कहती हैं कि इस उम्र में वह उनसे बेहतर दिखती हैं। इसके बाद उनकी मां उनके दुबलेपन से परेशान होकर कहती हैं कि वह हवार जैसे दिखते हैं। अनुपम फिर पूछते हैं कि मैं हवार जैसा दिखता हूं? यानी सूखी हुई मछली? इसपर मां मुंह बनाते हुए कहती हैं- हां। मां अपनी तारीफ करना नहीं भूल रहीं, वह कहती हैं- मुझे देखो, पहले मोटी थी अब पतली-पतली होकर अच्छी लगती हूं, टच वुड। इसके बाद एक बार फिर बेटे के लिए की गई शॉपिंग मां उन्हें दिखाती हैं, जो अनुपम खेर को काफी पसंद आया। इसके बाद अमुपम अपने पराठे में से मां को भी खिलाते हैं, जिसे खाकर वह पराठे की तारीफ भी करती हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3q7KqWO
0 Comments