बॉलिवुड ऐक्ट्रेस () जहां भी जाती हैं, छा जाती हैं। अब कनेडियन कमीडियन () ने दीवाली पार्टी का एक वीडियो शेयर दिखाया है, जिसमें वह प्रियंका चोपड़ा के साथ नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह प्रियंका चोपड़ा की खूब तारीफ कर रही हैं और कहा कि उन्हें उन पर बहुत गर्व है। वीडियो में लिली सिंह पूछती हैं, 'क्या हम बहनों की तरह दिखते हैं या नहीं?' प्रियंका चोपड़ा ने हां में जवाब दिया। लिली सिंह ने कहा, 'देखो तुम कितनी सुंदर हो। वह बहुत खूबसूरत हैं, मुझे उस पर गर्व है। मैं भी थोड़ा नशे में हूं लेकिन मुझे उस पर बहुत गर्व है।' वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपने फैंस को दीवाली की शुभकामनाएं दी हैं और लेटेस्ट फोटोशूट की कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इसके साथ लिखा, हैप्पी दिवाली ईव.. लव, लाइट और सभी को खुशियां मिले। फेस्टिवल को अपनों संग प्यार के साथ मनाएं। प्रियंका चोपड़ा शो 'सिताडेलल' के स्पेन शेड्यूल को पूरा करने के बाद लॉस एंजल्सि वापस आ गई हैं। इसके अलावा वह 'द मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी। वहीं, प्रियंका चोपड़ा बॉलिवुड फिल्म 'जी ले जरा' में कटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ नजर आएंगी। रोड ट्रिप के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म का डायरेक्शन फरहान अख्तर करेंगे।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3whBxuF
0 Comments