अक्षय कुमार, अनिल कपूर, अजय देवगन के बाद अब अगला नाम विक्की कौशल का है, जो बेयर ग्रिल्स के साथ एडवेंचर ट्रिप नजर आएंगे। विक्की कै एक फैन ने उनकी खिंचाई की है और कटरीना के साथ शादी के पहले इसे बैचलर पार्टी का शानदार तरीका बताया है। विक्की ने इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपने इस अडवेंचरस ट्रिप की जानकारी दी है। विक्की ने इस पोस्ट में लिखा है, 'लाइफ का सबसे बड़ा एडवेंचर और वो भी किसी और के साथ नहीं बल्कि सर्वाइवल एक्सपर्ट बेयर ग्रिल्स के साथ। चलिए देखते हैं कि बेयर ग्रिल्स ने मेरे लिए क्या प्लान किया हुआ है। शो इन टु द वाइल्ड का प्रीमियर 12 नवंबर को होगा।' विक्की के पोस्ट करते ही फैन्स वे कॉमेंट्स की बौछार कर दी। उनके फैन्स इस मजेदार शो पर विक्की को देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। एक फैन ने मजाक करते हुए उनकी शादी को लेकर लिखा- काफी डिफरेंट तरीका है ये बैचलर पार्टी मनाने का। एक अन्य ने लिखा- शादी के पहले सारे अडवेंचर कर लो। एक ने सीधे बेयर ग्रिल्स के लिए सवाल दागा है और लिखा है- आप हमारी बॉलिवुड ऐक्ट्रेसेस को अपने अडवेंचर ट्रिप पर अब तक क्यों नहीं ले गए? यकीन मानिए, ये ऐक्ट्रेसेस उनसे कहीं कम नहीं। बताया गया है कि विक्की और कटरीना इसी दिसम्बर में शादी रचाने जा रहे हैं। खबर है कि एक निजी फंक्शन में इन दोनों का रोका हो गया है। यह फंक्शन डायरेक्टर कबीर खान के घर पर मुंबई में हुआ था। दिवाली के दिन हुए इस फंक्शन में कटरीना और विकी के परिवार शामिल हुए थे। दिवाली के दिन को शुभ मानते हुए दोनों ही परिवारों ने इस दिन रोका करने का फैसला किया।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3opPbsv
0 Comments