रिऐलिटी शो 'बिग बॉस' के विनर और टीवी स्टार के अचानक हुए निधन से सभी लोग सकते में आ गए थे। सिद्धार्थ के निधन से सबसे ज्यादा झटका उनकी गर्लफ्रेंड को लगा था। लंबे समय तक सबसे दूर रहने के बाद शहनाज अब धीरे-धीरे अपने काम पर लौट आई हैं। इस बीच कुछ ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सिद्धार्थ के निधन से पहले शहनाज ने उनसे ब्रेकअप कर लिया था। अब इन अफवाहों पर शहनाज ने जवाब दिया है। हमारे सहयोगी चैनल जूम टीवी को दिए एक इंटरव्यू में इस अफवाह के बारे में शहनाज से पूछा गया। इस सवाल के जवाब में शहनाज मुस्कुरा दीं और जवाब में कहा, 'वो लोग कहते हैं कि मैंने ब्रेकअप कर लिया। ऐसा कभी नहीं होगा।' शहनाज ने इसके बाद सिद्धार्थ के साथ अपनी यादों को भी साझा किया। सिद्धार्थ और शहनाज ने कभी भी अपनी रिलेशनशिप को कन्फर्म नहीं किया था मगर माना जाता है कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों की मुलाकात 'बिग बॉस 13' के दौरान हुई थी। सिद्धार्थ शुक्ला का निधन 2 सितंबर को दिल का दौरा पड़ने से हो गया था। वह 40 साल के थे। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए अपना एक म्यूजिक वीडियो भी रिलीज किया। इस वीडियो में सिद्धार्थ और शहनाज के बिग बॉस के दौरान के बहुत सारे फुटेज का इस्तेमाल किया गया है। वर्क फ्रंट की बाद करें तो हाल में शहनाज की पंजाबी फिल्म 'होंसला रख' रिलीज हुई थी जिसमें लीड रोल में दिलजीत दोसांझ हैं। फिल्म को काफी पसंद किया गया है और इसने अपने ओपनिंग डे पर ही 2.55 करोड़ का बिजनस किया था। यह पहले दिन सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन चुकी है। सिद्धार्थ के निधन के बाद शहनाज ने दोबारा काम करना शुरू कर दिया है।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/304TfG6
0 Comments