Bigg Boss 15: राकेश बापट-नेहा भसीन की वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में हड़कंप, खूब रोईं शमिता

'बिग बॉस 15' (Bigg Boss 15) में घरवालों को झटके पर झटके मिलने का सिलसिला खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। चौंकाने वाले इविक्शन्स के बाद अब घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री () हो रही हैं, जो सबके होश उड़ा रही हैं। कुछ दिन पहले राजीव अदातिया (Rajiv Adatia) की वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई और अब बिग बॉस के घर में दो ऐसी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई हैं, जो सबका गेम पलट देंगी। ये दो वाइल्ड कार्ड एंट्री हैं- राकेश बापट ( and ) और नेहा भसीन। 'बिग बॉस ओटीटी' (Bigg Boss OTT) में नजर आए राकेश बापट और नेहा भसीन की 'बिग बॉस 15' में वाइल्ड कार्ड एंट्री हो चुकी है। चिंपैंजी के कॉस्ट्यूम में राकेश की एंट्री घर में राकेश को देख शमिता खुशी से चहक उठती हैं। राकेश उन्हें गोद में उठाकर झूम उठते हैं। राकेश बापट एक चिपैंजी के कॉस्ट्यूम में एंट्री करते हैं और पीछे से शमिता को हग करते हैं। यह देख शमिता चिल्ला पड़ती हैं और रोने लगती हैं। वहीं नेहा भी शमिता से गले मिलती हैं। राकेश से गले मिल रोईं शमिता, नेहा की प्रतीक को चेतावनी जहां राकेश बापट और नेहा भसीन की एंट्री से शमिता खुशी से फूली नहीं समा रही हैं। लेकिन बाकी घरवालों को जोर का झटका लगता है। प्रतीक सहजपाल को उस वक्त धक्का लगता है, जब वह नेहा भसीन से गले मिलने जाते हैं, लेकिन नेहा उन्हें रोक देती हैं। नेहा, प्रतीक से कहती हैं कि वह उनकी स्पेस में न घुसें। प्रतीक, नेहा का ऐसा रूप देख हैरान रह जाते हैं। 'बिग बॉस ओटीटी' में नेहा और प्रतीक एक-दूसरे के काफी करीब थे। ऐसे में दोनों के बीच इस तरह की कड़वाहट हैरान करने वाली है। नेहा ने करन को किया 'एक्सपोज' नेहा घर में एंट्री करते ही करन कुंद्रा को भी आगाह करती हैं। वह उनसे कहती हैं कि उन्हें जो कुछ भी कहना है वह सामने कहा करें, पीठ पीछे नहीं। नेहा के इस खुलासे के बाद सब करन कुंद्रा को देखने लगते हैं। 'बिग बॉस 15' के आने वाले एपिसोड में अब वाकई धमाका देखने को मिलेगा। राकेश बापट और नेहा भसीन की वाइल्ड कार्ड एंट्री से घर में कई रिश्ते बनेंगे और बिगड़ेंगे।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3EKCn6m

Post a Comment

0 Comments