नुसरत जहां ने दिवाली पर दिखाई बेटे यीशान की झलक, साथ में यश दासगुप्ता भी आए नजर

बांग्ला फिल्मों की ऐक्ट्रेस और टीएमसी सांसद ने के मौके पर अपने बेटे यीशान जे दासगुप्ता की झलक सोशल मीडिया पर शेयर की है। नुसरत के साथ ही इन तस्वीरों में भी नजर आ रहे हैं। नुसरत की इन तस्वीरों को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। इससे पहले भी नुसरत ने यश दासगुप्ता के साथ अपनी कश्मीर ट्रिप की तस्वीरें भी शेयर की थीं। नुसरत जहां ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं। दिवाली के मौके पर नुसरत जहां पर्पल कलर की साड़ी में नजर आ रही हैं वहीं यश दासगुप्ता भी मैचिंग कुर्ता पायजामा में नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में नुसरत सिंदूर लगाए भी नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर शेयर करते हुए फैन्स को दिवाली भी विश किया है। तस्वीरों के कैप्शन में नुसरत ने लिखा, 'हमारी तरफ से हैपी दिवाली...' बता दें कि नुसरत जहां ने 26 अगस्त को कोलकाता में बेटे को जन्म दिया था। हालांकि उस समय उन्होंने नहीं बताया था कि बच्चे के पिता कौन हैं। बाद में यश दासगुप्ता के बर्थडे पर उन्होंने यश दासगुप्ता की तस्वीर शेयर करते हुए उन्हें हसबैंड और पिता लिखा था। इसके बाद ही यह चर्चा होने लगी कि नुसरत ने यश दासगुप्ता से शादी कर ली है। इससे पहले नुसरत जहां ने बिजनसमैन निखिल जैन से शादी की थी। दोनों की शादी तुर्की में हुई थी। बाद में दोनों के बीच अलगाव हो गया। नुसरत ने निखिल जैन के साथ शादी से ही इनकार कर दिया था क्योंकि उनकी शादी भारत में रजिस्टर ही नहीं हुई थी। इसके बाद नुसरत यश दासगुप्ता के साथ लिव-इन में रहने लगीं।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3GTkrIz

Post a Comment

0 Comments