सुहाना खान की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर भी मना रही हैं बर्थडे, सबका ध्यान खींच रहा ऑस्कर वाला केक

शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ आज सुहाना (Suhana Khan) की बेस्ट फ्रेंड शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) का भी बर्थडे है। संजय कपूर और महीप के बेटी शनाया (Shanaya Kapoor) की बर्थडे पार्टी शुरू हो चुकी है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर छाया है। संजय कपूर ने सबसे पहले अपनी बेटी को बर्थडे विश किया। उन्होंने सोशल मीडिया अकाउंट पर शनाया के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शनाया का केक सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान खींच रहा है। इस स्पेशल केक की थीम ऑस्कर अवॉर्ड पर रखी गई है। संजय कपूर ने बेटी को बर्थडे विश करते हुए लिखा है- हैपी बर्थडे मेरी जान। हमेशा खुश रहो और ऐसे ही स्माइल करती रहो, प्यार।' वहीं मां महीप ने भी शनाया को सोशल मीडिया पर उनके 22वं बर्थडे पर विश किया है। महीप ने शनाया के साथ कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की है, जो उनके बचपन की है। बता दें कि पिछले साल ही खबर आई थी कि शनाया बॉलिवुड में डेब्यू करने जा रही हैं, लेकिन पेंडेमिक की वजह से यह संभव नहीं हो सका। धर्मा प्रॉडक्शन के साथ अगले प्रॉजेक्ट में जल्द ही काम करने जा रही हैं शनाया। अपनी डेब्यू फिल्म को लेकर शनाया ने इसी साल एक पोस्ट भी किया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3EBIZUr

Post a Comment

0 Comments