DDLJ के क्लाइमैक्स से गायब थीं हिमानी शिवपुरी, कारण जानकर टूट जाएगा आपका दिल

वेटरन ऐक्ट्रेस () ने बॉलिवुड इंडस्ट्री में अपनी ऐक्टिंग के दम पर खास पहचान बनाई है। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है। साल 1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान () और काजोल () की फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' () में हिमानी शिवपुरी के किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया था। ऐक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके पति का निधन हो गया था इसलिए वह फिल्म के क्लाइमैक्स में नहीं थीं। आदित्य चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में हिमानी शिवपुरी ने काजोल की आंटी कम्मो कौर का किरदार निभाया था। फिल्म में हिमानी शिवपुरी और अनुपम खेर के रोमांटिक कनेक्शन दिखाया गया है। फिल्म में अनुपम खेर ने शाहरुख खान के पिता का रोल किया है। एक इंटरव्यू में हिमानी शिवपुरी ने कहा, 'मैं एकमात्र कलाकार थी जो दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे के क्लाइमैक्स से गायब थी क्योंकि मेरे पति का निधन हो गया था, इसलिए हमें बाहर जाना पड़ा। अनुपम खेर के साथ मेरी कहानी की होने के बावजूद यशराज यूनिट बहुत समझदार थी। मेरे पास ये सब सोचने का समय नहीं था क्योंकि मैं अंजान शहर में अकेली थी और अपने पति के अंतिम संस्कार की व्यवस्था कर रही थी, फिर अस्थियों को हरिद्वार ले जा रही थी।' हिमानी शिवपुरी ने पिछले साल एक इंटरव्यू में फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में काम करने के अनुभव के बारे बात की थी। उन्होंने कहा था, 'ये हमेशा इतना ताजा लगता है। सब कुछ इतना प्रसांगिक लगता है। मैं शाहरुख खान को दिल्ली थिएटर से जानती थी। मैं एनएसडी के अनुपम खेर को भी जानती थी और मेरे किरदार कम्मो कौर और उनके किरदार में एक प्यारा रोमांटिक एंगल था। हम सब एक साथ खाना खाते थे। हमें इसे करने में खूब मजा आया। हम लोगों में से किसी ने नहीं सोचा था ये मील का पत्थर बनने जा रहा है, ये बातें बस हो जाती हैं। हर चीज ने खूबसूरती के साथ काम किया। कास्टिंग, स्टोरी, सॉन्ग सब कुछ ठीक हो गया। बस जादू हो गया।' फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' में शाहरुख खान, काजोल, हिमानी शिवपुरी और अनुपम खेर के अलावा, अमरीश पुरी, फरीदा जलाल, मंदिरा बेदी और सतीश शाह सहित कई अन्य कलाकार थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए और सिनेमा के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से एक है। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' अब तक की सबसे लंबी चलने वाली हिंदी फिल्म भी बन गई है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/31yHR5X

Post a Comment

0 Comments