अमिताभ बच्चन को NFT कलेक्शन के लिए मिले 7 करोड़ रुपये, 'मधुशाला' के लिए लगी सबसे ऊंची बोली

बियॉन्ड लाइफ क्लब द्वारा आयोजित एक नीलामी में () के एनएफटी संकलन से लगभग 7.18 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इस संकलन में ‘मधुशाला’ की प्रति, हस्ताक्षरित पोस्टर और अन्य चीजें थीं। रीति एंटरटेनमेंट और गार्डियन लिंक के वेंचर बियॉन्ड लाइफ क्लब ने घोषणा की थी कि बच्चन अपने एनएफटी (नॉन फंजिबल टोकन) संकलन को नीलामी मंच पर पेश करेंगे। क्या होता है एनएफटी? एनएफटी, डिजिटल खाते ब्लॉकचेन पर जमा किए गए डेटा की एक इकाई है जो कि डिजिटल संपत्ति को प्रमाणित करता है इसलिए उसकी अदला बदली नहीं की जा सकती। एनएफटी का इस्तेमाल फोटो, वीडियो ऑडियो और अन्य प्रकार की डिजिटल फाइलों को दर्शाने के लिए किया जा सकता है। नीलामी के दौरान ‘मधुशाला’ का एनएफटी संकलन सबसे सफल रहा। सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को अमिताभ बच्चन से मिलने का मिलेगा मौका एक बयान में बताया गया कि अमिताभ बच्चन के पिता की कविताओं के इस संकलन में अमिताभ बच्चन ने आवाज दी है और यह लगभग 5.5 करोड़ रुपये (7,56,000 अमेरिकी डॉलर) में नीलाम हुआ। बयान में आगे कहा गया कि इस एनएफटी की सबसे ज्यादा बोली लगाने वाले को अमिताभ बच्चन के साथ मुलाकात करने का मौका मिलेगा।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3bGTGZE

Post a Comment

0 Comments