बॉलिवुड ऐक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की बेटी () ने अपने बॉयफ्रेंड () और उनकी मां प्रीतम शिखारे के साथ दिवाली मनाई। नुपुर शिखारे ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और कॉमेंट कर रहे हैं। नुपुर शिखारे ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दो तस्वीरें शेयर की हैं। इन तस्वीरो में वह अपनी गर्लफ्रेंड आइरा खान और मां प्रीतम शिखारे के साथ नजर आ रहे हैं। नुपुर शिखारे ने येलो कलर का कुर्ता और सैफरॉन कलर की धोती पहन रखी है। वहीं आइरा खान ने सैलमॉन कलर की साड़ी के साथ रेड ब्लाउड और प्रीतम शिखारे ने ग्रीन साड़ी पहन रखी है। आइरा खान और नुपुर शिखारे अपनी लव लाइफ पर खुलकर बोलते नजर आते हैं। इसके साथ दोनों सोशल मीडिया पर अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते रहते हैं। आइरा खान ने नुपुर शिखारे के साथ इस साल वैलेंटाइन डे अपने रिश्ते को ऑफिसल किया था। बताते चलें कि नुपुर शिखारे Fitnessism के फाउंडर, फिटनेस एक्सपर्ट और कंसंल्टेंट हैं। वह आमिर खान के फिटनेस ट्रेनर रह चुके हैं। उन्होंने आइरा खान को भी ट्रेनिंग दी है। बीते साल लॉकडाउन के दौरान नुपुर शिखारे और आइरा खान में नजदीकियां बढ़ी हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mKcZaK
0 Comments