TKSS: कपिल ने की गाने की रिक्वेस्ट, रणधीर बोले- मुझे तो पिटवाएंगे ही, खुद भी पिट जाओगे

'' () में कुछ हफ्ते पहले ऐक्ट्रेस करिश्मा कपूर () ने पापा रणधीर कपूर () के साथ शिरकत की थी। उस एपिसोड को काफी पसंद किया गया था। अब कपिल ने उस एपिसोड का एक अनसेंसर्ड वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वीडियो में जहां रणधीर और करिश्मा ने कपूर खानदान से जुड़ी कई मजेदार बातें शेयर कीं। रणधीर कपूर ने बताया कि उनके पिता राज कपूर ने म्यूजिक की कोई फॉर्मल ट्रेनिंग नहीं ली थी, बावजूद इसके वह लगभग हर इंस्ट्रूमेंट बजा लेते थे। रणधीर कपूर के इस खुलासे पर कपिल शर्मा ने उनसे एक गाना गाने की रिक्वेस्ट की। लेकिन इस पर रणधीर ने जो जवाब दिया, उसे सुनकर कपिल की बोलती बंद हो गई। कपिल शर्मा ने रणधीर कपूर से जब कहा कि वह किसी गाने की कुछ लाइनें गाकर सुनाएं तो ऐक्टर ने पूछा, 'ये लास्ट शो है क्या? आप इसके बाद और शो नहीं कर रहे?' इसके बाद रणधीर कपूर ने आगे कहा, 'मुझे तो पिटवाएंगे ही, खुद भी पिट जाओगे भाई। थोड़ी-बहुत मेरी रोज़ी-रोटी चल रही है, वो चलने दो।' बाद में जब अर्चना पूरन सिंह () ने रणधीर कपूर से बबीता (Babita) संग उनकी शादी को लेकर सवाल किया। अर्चना ने पूछा कि आखिर उन्होंने बबीता को कैसे प्रपोज किया था? तो रणधीर ने कहा कि उनकी फैमिली ने उन्हें चांस ही नहीं दिया।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3GG6ihV

Post a Comment

0 Comments