Video: दिवाली से पहले धमाका, रिलीज़ हुआ नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत का लाजवाब गाना 'दो गल्लां'

नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने दिवाली से ठीक पहले अपना नया सॉन्ग 'दो गल्लां' (Do gallan) रिलीज़ किया है। इस गाने का वीडियो क्लिप नेहा ने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया है, जिसमें हसबैंड रोहनप्रीत के साथ उनकी खूबसूरत केमिस्ट्री एक बार फिर से फैन्स का दिल चुराती दिख रही है। नेहा और रोहनप्रीत की आवाज और उनकी खूबसूरत बॉन्डिंग के लिए उन्हें जमकर तारीफें मिल रही हैं। हाल ही में नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत ने अपनी शादी की पहली सालगिरह को सेलिब्रेट किया। दोनों इस खास मौके को सेलिब्रेट करने के लिए उदयपुर पहुंचे थे, जहां की कई खूबसूरत तस्वीरें उन्होंने फैन्स से शेयर की थी। हाल ही में नेहा ने अपना एक और गाना 'कांटा लगा'( Kanta Laga) रिलीज़ किया था जिसमें टोनी कक्कड़ और हनी सिंह ने भी अपनी आवाज दी। इस गाने को लोगों ने काफी पसंद किया है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2ZPzfrc

Post a Comment

0 Comments