लॉकडाउन के दौरान बॉलिवुड ऐक्टर ने तमाम प्रवासियों की मदद की और उनका यह काम अब भी जारी है। लोग उनसे मदद की गुहार लगाते हैं और वह हरसंभव उसे पूरा करने की कोशिश करते हैं। इस दौरान तमाम यूजर्स से सोनू बातचीत भी करते हैं। वह कुछ लोगों के प्रैंक के मजेदार जवाब देते हैं। हाल ही में ऐसा एक बार फिर हुआ जब एक ट्विटर यूजर ने सोनू से कहा कि वह उसका बर्थडे शाहरुख खान की स्टाइल में मनवा दें। शाहरुख को किया गया था स्पेशल विश दरअसल, हाल ही में शाहरुख खान के बर्थडे पर बुर्ज खलीफा बिल्डिंग पर उन्हें खास तरीके से विश किया गया। बिल्डिंग पर 'हैपी बर्थडे शाहरुख खान' का मेसेज लिखकर आया और ऐक्टर की अलग-अलग फिल्मों के कैरक्टर्स नजर आए। ट्विटर यूजर ने की डिमांडइसे शेयर करते हुए ट्विटर यूजर ने लिखा, 'सोनू सर, 5 नवंबर को बर्थडे है। ऐसे ही बुर्ज खलीफा पर सेलिब्रेशन करवा दो प्लीज।' इस पर सोनू ने मजेदार रिप्लाई देते हुए लिखा, 'बस आपका जन्मदिन 3 दिन लेट हो गया भाई। खैर थोड़ी से मेहनत करो और नाम कमाओ ज़िंदगी में फिर देखना, बुर्ज खलीफा क्या, आसमान पे नाम लिख देगी दुनिया।' सोनू ने भी शाहरुख को दी थी बधाई बता दें, इससे पहले शाहरुख खान ने 2 नवंबर को 55वां बर्थडे सेलिब्रेट किया था। उनके दोस्तों, फैमिली मेंबर्स और फैंस ने किंग खान को बधाई दी थी। सोनू सूद ने भी शाहरुख के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें बर्थडे विश किया था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3mU9yvv
0 Comments