रकुलप्रीत सिंह हुईं कोरोना पॉजिटिव, बॉलिवुड में थम नहीं रहे हैं मामले

में तेजी से फैलता जा रहा है। काफी एहतियाद बरतने के बावजूद अभी तक कई ऐक्टर्स और सिलेब्रिटीज इसकी चपेट में आ चुके हैं। अब खबर है कि ऐक्ट्रेस कोरोना वायरस की चपेट में आ गई हैं। रकुलप्रीत इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'मेडे' की शूटिंग कर रही हैं और उन्होंने Covid-19 पॉजिटिव होने की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'मैं सभी को बता देना चाहती हूं कि मेरा Ocvid-19 का टेस्ट पॉजिटिव आया है। मैंने खुद को क्वॉरेंटीन कर लिया है। मुझे अपनी तबीयत ठीक लग रही है और खूब आराम करूंगी ताकि मैं जल्द शूटिंग पर लौट सकूं। मुझसे हाल-फिलहाल में मिलने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि वे अपना कोरोना टेस्ट करा लें। शुक्रिया और कृपया सुरक्षित रहें।' बता दें कि रकुलप्रीत सिंह से पहले हाल में कृति सैनन, नीतू कपूर, वरुण धवन, डायरेक्टर राज मेहता कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। इससे पहले मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय और उनकी बेटी आराध्या भी कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन को तो कुछ दिनों तक हॉस्पिटल में भर्ती भी किया गया था।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/38sweNK

Post a Comment

0 Comments