निक्‍की तंबोली ने राखी के सामने क‍िया खुलासा- अली से करती हूं प्‍यार, जैस्‍म‍िन का कोई सीन नहीं

'बिग बॉस' में आपने जोड़‍ियां बनते और बिगड़ते तो खूब देखा होगा, लेकिन यह पहला मौका है जब घर में लव ट्रांएगल बन रहा है। एक ओर जहां अली गोनी और जैस्‍म‍िन भसीन शादी की तैयारियों पर बात कर रहे हैं, वहीं निक्‍की तंबोली अलग राप अलाप रही हैं। निक्‍की पहले दिन से अली को पसंद करती हैं यह बात जगजाहिर है, लेकिन लगता है कि अब वह उनसे प्‍यार भी करने लगी हैं। निक्‍की ने खुद इस बात को राखी सावंत के सामने स्‍वीकार किया है। निक्‍की की बातें सुन राखी हुई हैरानशो मेकर्स ने मंगलवार के एपिसोड का एक प्रोमो जारी किया है। इसमें बेडरूम एरिया में राखी और निक्‍की तंबोली बात कर रहे हैं। राखी निक्‍की से पूछती हैं क्‍या उन्‍होंने अली से ऐसा कहा है कि वह जानती हैं कि जैस्‍म‍िन उनकी गर्लफ्रेंड है, लेकिन फिर भी वह अली को पसंद करती हैं? निक्‍की इस पर कहती हैं कि उन्‍होंने ऐसा नहीं कहा है। लेकिन हां, वह अली को पसंद करती हैं। निक्‍की कहती हैं कि अली और जैस्‍म‍िन वैसे भी सिर्फ दोस्‍त हैं और उन दोनों के बीच प्‍यार जैसा कुछ नहीं है। राखी निक्‍की की बातें सुनकर हैरान रह जाती हैं। अली से मुझे पूछा तो मेरा जवाब 'हां' होगानिक्‍की आगे कहती हैं कि उन्‍होंने जैस्‍म‍िन से इस बारे में पूछा था, तब जैस्‍म‍िन ने कहा था कि उन्‍होंने अली संग प्‍यार को लेकर कुछ सोचा नहीं है। निक्‍की कहती हैं कि अली उन्‍हें सच में अच्‍छे लगते हैं। इस पर राखी कहती हैं कि यदि उन्‍हें अली पसंद हैं तो वह भी हार नहीं माने। इस निक्‍की कहती हैं कि वह हार नहीं मान रही हैं। यदि कभी सामने से अली आकर उनसे यह पूछते हैं कि क्‍या वह उन्‍हें पसंद करती हैं तो वह निश्‍च‍ित तौर पर हां कहेंगी। शर्म से लाल हुईं निक्‍कीराखी इसके बाद कहती हैं कि वह अली से कहेंगी कि वह एक बार निक्‍की से पूछे। इस पर निक्‍की शरमा जाती हैं और कहती हैं कि अरे नहीं, पागल हो। राखी कहती हैं कि ऐसे कई लोग होते हैं जिन्‍हें दो लोगों से प्‍यार होता है। राखी कहती हैं कि निक्‍की को अली से इस बारे में बैठकर बात करनी चाहिए। निक्‍की कहती हैं कि उन्‍हें शर्म आती है।


from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2KQL7Ry

Post a Comment

0 Comments