बॉलिवुड के शहंशाह और मेगास्टार अपने काम के साथ ही सोशल मीडिया पर काफी ऐक्टिव रहते हैं। वह अक्सर अपनी तस्वीरें, वीडियोज और विचार सोशल मीडिया पर फैन्स के साथ शेयर करते रहते हैं। हाल में उन्होंने अपने हैंडल से अपनी एक काफी पुरानी बचपन की तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी मां और छोटे भाई के साथ दिख रहे हैं। तस्वीर में अमिताभ पीछे खड़े हैं जबकि उनकी मां और भाई अजिताभ आगे बैठे हुए हैं। इस ब्लैक ऐंड वाइट तस्वीर को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, '...वह खास दिन जब आपकी तस्वीर खिंचने वाली हो...मां, छोटा भाई और मैं...जब आप अपनी पहली बुश शर्ट दिखाना चाहते थे।' बता दें कि एक दिन पहले 21 दिसंबर को अमिताभ बच्चन की मां तेजी बच्चन की पुण्यतिथि थी। इस मौके पर उन्होंने अपने ब्लॉग पर एक भावुक कर देने वाली पोस्ट लिखी थी जिसमें उन्होंने लिखा कि उनकी मां का आशीर्वाद हमेशा उन पर बना रहेगा। वर्क फ्रंट की बात करें तो पिछली बार अमिताभ बच्चन फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में आयुष्मान खुराना के साथ दिखाई दिए थे। अब वह रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के साथ 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। इसके अलावा अमिताभ नागराज मंजुले की 'झुंड' और रूमी जाफरी की 'चेहरे' में भी काम कर रहे हैं।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/3hdeOsf
0 Comments