'बिग बॉस-13' में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की लव स्टोरी सुपरहिट साबित हुई थी। शो के बाद भी यह कपल साथ और बात प्यार से आगे बढ़कर शादी तक पहुंच गई है। हिमांशी ने अपने 9 साल के लंबे रिश्ते को तोड़कर आसिम के साथ रहने का फैसला किया। लेकिन इन सब के बीच बीते कुछ दिनों से दोनों सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट कर रहे हैं, जिससे फैन्स की टेंशन बढ़ गई है। हिमांशी के बाद अब आसिम ने भी एक पोस्ट कर 'सपनों के मारने-मरने' की बात की है।Asim Riaz Makes Cryptic Posts After Himanshi Khurana Is Everything not all right? बीते दिनों हिमांशी खुराना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया था। इशारों-इशारों में वह बहुत कुछ कहना चाह रही थीं, वहीं अब उनके बॉयफ्रेंड आसिम रियाज ने भी एक ऐसा ही पोस्ट किया है, जिसमें वह सपनों के मरने की बात कर रहे हैं।

'बिग बॉस-13' में हिमांशी खुराना और आसिम रियाज की लव स्टोरी सुपरहिट साबित हुई थी। शो के बाद भी यह कपल साथ और बात प्यार से आगे बढ़कर शादी तक पहुंच गई है। हिमांशी ने अपने 9 साल के लंबे रिश्ते को तोड़कर आसिम के साथ रहने का फैसला किया। लेकिन इन सब के बीच बीते कुछ दिनों से दोनों सोशल मीडिया पर ऐसे पोस्ट कर रहे हैं, जिससे फैन्स की टेंशन बढ़ गई है। हिमांशी के बाद अब आसिम ने भी एक पोस्ट कर 'सपनों के मारने-मरने' की बात की है।
'जिन्होंने सपनों की हत्या कर दी'

आसिम रियाज ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर दो कोटेशन शेयर किए हैं। इनमें से एक में लिखा है, 'उन लोगों के लिए अपनी नींद मत खराब कीजिए, जिन्होंने आपके सपनों की हत्या कर दी है।' आसिम ने एक और पोस्ट किया है, जिसमें लिखा है, 'यदि आप उन्हें बेइज्जत करने का मौका देते रहेंगे तो वो लोग आपकी कभी इज्जत नहीं करेंगे। अपनी कीमत पहचानिए।'
क्या हिमांशी के लिए है आसिम के ये पोस्ट्स?

आसिम का यह पोस्ट इशारों-इशारों में ही बहुत कुछ कहता है। लेकिन वह यह बातें किससे कहना चाहते हैं, इस पर आशंकाएं जाहिर की जा रही हैं। ऐसा इसलिए भी कि बीते दिनों हिमांशी खुराना ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर ऐसे ही अजीब पोस्ट किए थे।
हिमांशी ने भी किए थे 'अजीब' पोस्ट

हिमांशी ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, 'मेरे पिता ने एक बार मुझे एक चुटकुला सुनाया और मैं हंसते-हंसते लोटपोट हो गई थी। मेरे पिता ने वही चुटकुला मुझे दोबारा सुनाया, इस बार मैं थोड़ा हंसी। वह मुझे कई बार वही चुटकुला सुनाते रहे और फिर मैंने उस पर हंसना छोड़ दिया। इसके बाद मेरे पिता ने मुझे समझाया कि इसी तरह तुम उस इंसान के लिए क्यों रोती रहती हो, जो तुम्हें बार-बार दुख देता है।'
'वो खुद से प्यार करता था, मैं उससे'

हिमांशी ने इसके साथ ही एक अन्य पोस्ट भी शेयर किया था। इसमें उन्होंने लिखा था, 'उसे मुझसे ज्यादा अपने आप से प्यार था, और मुझे खुद से ज्यादा उससे प्यार था। सोच ही अलग थी।'
बर्थडे पार्टी में साथ नजर आए थे दोनों

जाहिर है ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि क्या आसिम और हिमांशी इशारों-इशारों में एक-दूसरे से ही नाराजगी जाहिर कर रहे हैं? क्या दोनों के बीच अब कुछ ठीक नहीं है? वैसे, ज्यादा दिन नहीं बीते हैं जब 27 नवंबर को हिमांशी की बर्थडे पार्टी में आसिम भी नजर आए थे। तब दोनों के बीच प्यार और आकर्षण का वही जादू दिखा था।
from Entertainment News in Hindi, Latest Bollywood Movies News, मनोरंजन न्यूज़, बॉलीवुड मूवी न्यूज़ | Navbharat Times https://ift.tt/2WyE7eU
0 Comments